BREAKING NEWS
शाजापुर में मोहर्रम की 7वीं तारीख पर उमड़ी.. <<     बड़वानी में मोहर्रम को लेकर पुलिस हाई अलर्ट.. <<     दतिया में हार्वेस्टर चालक के नाम पर किसान से 90.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     छतरपुर के ऐतिहासिक तालाबों पर भू-माफिया का.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में पैराडाईज होटल में.. <<     खरगोन जिले के बड़वाह के प्राचीन नागेश्वर.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर के घंटाघर क्षेत्र और काली.. <<     NEWS : भारत सरकार द्वारा आयोजित हज-2027 के लिए आवेदन.. <<     KHABAR : भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आंधी-तूफान ने ढहाया 12 लाख का पंचायत डोम,.. <<     NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों में आमजन को.. <<     NEWS : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर.. <<     NEWS : जौहर स्मृति संस्थान की नवनिर्वाचित.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना-21 के तहत.. <<     NEWS : 25 जून को होगा नूतन स्पोर्ट्स क्लब के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : तुला और कुंभ राशि वालों की आर्थिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2026, 10:28 am
NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों में आमजन को मिल रहा योजनाओं का लाभ, समस्याओं का मौके पर हो रहा समाधान, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले में आयोजित किए जा रहे ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ ही उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने बताया कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आयोजित इन शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के नागरिक पहुंचकर अपनी समस्याओं का निराकरण करवा रहे हैं तथा पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।


जिला कलक्टर ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में आयोजित शिविरों में आमजन को विभिन्न सेवाओं का लाभ मिला है। कई पात्र व्यक्तियों को पट्टे सहित अन्य योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविरों में नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा उनका त्वरित समाधान किया जा रहा है, जिससे आमजन में खुशी का माहौल है। लाभार्थियों ने राज्य सरकार की इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया है।


इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित शिविरों में भी राजस्व, पेयजल, बिजली, सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है।


शिविरों में स्थानीय जनप्रतिनिधि भी अपने-अपने क्षेत्र में पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुन रहे हैं। जनप्रतिनिधियों द्वारा प्राप्त समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखकर उनका त्वरित निराकरण करवाया जा रहा है। इस दौरान जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी भी शिविरों में उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं। शिविरों में पहुंच रहे ग्रामीणों एवं शहरी नागरिकों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया है।


24 एवं 25 जून को आयोजित होंगे शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविर
जिला कलक्टर ने बताया कि आगामी दिनों में भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा शिविरों का आयोजन किया जाएगा।


ग्रामीण क्षेत्र में 24 जून 2026 को तुम्बड़िया, भट्टोका, बामनिया, भूपालसागर, सांखली, जयनगर, मण्डेसरा, लसड़ावन, बड़ोली माधोसिंह, भालुण्डी, खरदेवला, बड़वाई एवं सामरी पाल सहित 13 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे।


25 जून 2026 को सुवाणिया, पाण्डोली स्टेशन, मण्डावरी, दौलतपुरा, अरनियाजोशी, अरनोदा, कांकरवा, पावली, कुशलगढ़, भाणुजा, नौगांवा, उदपुरा एवं सादी सहित 13 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।


शहरी क्षेत्र में 24 जून को चित्तौड़गढ़ के वार्ड संख्या 23 से 26, निम्बाहेड़ा के वार्ड संख्या 17 एवं 18, बड़ीसादड़ी के वार्ड संख्या 8, कपासन के वार्ड संख्या 9, रावतभाटा के वार्ड संख्या 8 से 11, बेगूं के वार्ड संख्या 10 एवं 11 तथा आकोला के वार्ड संख्या 7 में शिविर आयोजित किए गए।


24 जून को चित्तौड़गढ़ के वार्ड संख्या 27 से 30, निम्बाहेड़ा के वार्ड संख्या 19 एवं 20, बड़ीसादड़ी के वार्ड संख्या 9, कपासन के वार्ड संख्या 10, रावतभाटा के वार्ड संख्या 12 से 15, बेगूं के वार्ड संख्या 12 एवं 13 तथा आकोला के वार्ड संख्या 8 में शिविर आयोजित होंगे।


25 जून को चित्तौड़गढ़ के वार्ड संख्या 31 एवं 34 से 36, निम्बाहेड़ा के वार्ड संख्या 21 एवं 22, बड़ीसादड़ी के वार्ड संख्या 10, कपासन के वार्ड संख्या 11, रावतभाटा के वार्ड संख्या 12 से 15, बेगूं के वार्ड संख्या 14 एवं 15 तथा आकोला के वार्ड संख्या 9 में शिविर लगाए जाएंगे।


जिला कलक्टर ने आमजन से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में आयोजित होने वाले सेवा शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE