नीमच। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर विधायक दिलीपसिंह परिहार ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके राष्ट्रवादी विचारों का स्मरण किया।
राष्ट्र की एकता के लिए दिया सर्वाेच्च बलिदान-
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक परिहार ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। उन्होंने “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” के संकल्प के साथ संघर्ष किया और राष्ट्र की एकता के लिए अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया। उनका जीवन आज भी युवाओं और राष्ट्रभक्तों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
कार्यकर्ताओं से विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान-
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे डॉ. मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।
जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित-
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, मंडल अध्यक्ष मोहनसिंह राणावत, दारासिंह यादव, प्रदेश कार्य समिति सदस्य हेमंत हरित, महेंद्र भटनागर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश पप्पू जैन, निलेश पाटीदार सहित जिला एवं मंडल पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।