चित्तौड़गढ़। नूतन स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित निःशुल्क ग्रीष्मकालीन वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह 25 जून, गुरुवार को सायंकाल आयोजित किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामचन्द्र खटीक करेंगे, जबकि अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विनोद चन्द्र यति महाराज एवं पूर्व उपसभापति कैलाश पंवार शामिल होंगे।
क्लब के कोच हेमन्त राव ने बताया कि समापन समारोह में अतिथियों के हाथों शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ियों को वॉलीबॉल किट वितरित की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि नूतन स्पोर्ट्स क्लब पिछले 25 से 30 वर्षों से लगातार निःशुल्क ग्रीष्मकालीन वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर रहा है। शिविर में सुबह और शाम खिलाड़ियों को शारीरिक व्यायाम के साथ वॉलीबॉल का तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके अलावा प्रतिभागियों को अल्पाहार की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाती है। क्लब का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा को निखारना और खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है।