BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2026, 10:32 am
KHABAR : भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस, राष्ट्र एकता के लिए योगदान को किया नमन, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, महान शिक्षाविद् एवं अखंड भारत के प्रणेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रोटरी डायमंड पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद भाजपा कार्यालय तपोभूमि में आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को स्मरण किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने और ष्एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगेष् के संकल्प को लेकर संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि 23 जून 1953 को राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए उन्होंने अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनके त्याग और संकल्प का ही परिणाम है कि आज जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हट चुकी है और देश एक संविधान एवं एक निशान के साथ आगे बढ़ रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के विचार आज भी राष्ट्रभक्ति, सेवा और समर्पण की प्रेरणा देते हैं तथा नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक हैं।

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र भटनागर, हेमंत हरित, मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह राणावत, दारा सिंह यादव सहित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मोर्चा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE