BREAKING NEWS
शाजापुर में मोहर्रम की 7वीं तारीख पर उमड़ी.. <<     बड़वानी में मोहर्रम को लेकर पुलिस हाई अलर्ट.. <<     दतिया में हार्वेस्टर चालक के नाम पर किसान से 90.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     छतरपुर के ऐतिहासिक तालाबों पर भू-माफिया का.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में पैराडाईज होटल में.. <<     खरगोन जिले के बड़वाह के प्राचीन नागेश्वर.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर के घंटाघर क्षेत्र और काली.. <<     NEWS : भारत सरकार द्वारा आयोजित हज-2027 के लिए आवेदन.. <<     KHABAR : भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आंधी-तूफान ने ढहाया 12 लाख का पंचायत डोम,.. <<     NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों में आमजन को.. <<     NEWS : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर.. <<     NEWS : जौहर स्मृति संस्थान की नवनिर्वाचित.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना-21 के तहत.. <<     NEWS : 25 जून को होगा नूतन स्पोर्ट्स क्लब के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : तुला और कुंभ राशि वालों की आर्थिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2026, 10:24 am
NEWS : जौहर स्मृति संस्थान की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण समारोह सम्पन्न, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जौहर स्मृति संस्थान चितौडगढ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण समारोह सोमवार को गांधीनगर स्थित जौहर भवन मे आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेघराज सिंह रॉयल, अध्यक्षता विधायक चंद्रभान सिंह आक्या व विशिष्ट अतिथि भंवर सिंह पलाड़ा थे।


महामंत्री भंवरसिंह खरड़ी बावड़ी ने बताया कि कार्यक्रम के आरम्भ में अतिथियो का माल्यार्पण, उपरना व जौहर स्मृति चिन्ह भेंटकर अभिनन्दन किया गया। समारोह में गत 31 मई को जौहर स्मृति संस्थान के सम्पन्न हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर नारायण सिह बडौली, उपाध्यक्ष पद पर भवरसिंह नेतावलगढ पाछली, महिला उपाध्यक्ष पद पर निर्मला कंवर राठौड, महामंत्री पद पर भंवरसिंह खरडीबावडी, सयुंक्त मंत्री के पद पर आदित्यवीर सिंह घटियावली व कोषाध्यक्ष पद पर पुष्पेंद्र सिह चौथपुरा निर्वाचित हुए, जिनका विधिवत पदभार ग्रहण मुंगाना धाम के महामण्डलेश्वर अनुजदास महाराज के मंत्रोच्चार के साथ आयोजित किया गया।


इस अवसर पर अपने सम्बोधन में विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि चित्तौडगढ़ अपनी शौर्य गाथा, स्वाभीमान, आन-बान-शान, स्वामीभक्ति के लिये सम्पूर्ण विश्व में ख्यातिमान है। इस भूमि पर जन्म लेना अपने आप में गौरवशाली माना गया है। जौहर स्मृति संस्थान बधाई का पात्र है जिनके द्वारा चित्तौड़गढ़ के गौरवशाली इतिहास को सम्पूर्ण विश्व मे चिर स्थाई व गरिमामय बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है। नवीन कार्यकारिणी से अपेक्षा है कि इस संस्थान के गौरवशाली विरासत को ओर आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगें।


समारोह में मुख्य अतिथि मेघराज सिंह रॉयल एवं विषिष्ट अतिथि भंवर सिंह पलाड़ा ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए समाज के बच्चो के भविष्य को संवारने हेतु शिक्षा क्षैत्र, तकनिकी, आर्थिक, संग्रहण, रोजगार उपलब्ध कराने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिये।  मुंगाना धाम के अनुजदास महाराज ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया की क्षत्रिय समाज आदिकाल से सर्वकौम की रक्षा करता आया है एवं समस्त के सर्वांगिण विकास में हमेशा अग्रणी भूमिका में रहा है। मेवाड़ क्षत्रिय महासंभा के केंद्रीय अध्यक्ष अशोकसिंह मेतवाला ने अपने उदबोधन में बताया की पंजाब में स्थित 500 करोड़ की लागत से निर्मित वीरासत ए खालसा की तर्ज पर चित्तौड़गढ़ में भी इतिहास को संजोने हेतु विशाल स्मारक बनाये जाने हेतु सरकार से अनुरोध किया।


इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष नारायण सिंह बड़ोली ने अपने सम्बोधन में बताया की सभी समाजजनो के सहयोग से संस्थान की उतरोत्तर प्रगति एवं आगामी जौहर मेला भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। संस्थान के विकास में सभी का सहयोग अपेक्षित है। महामंत्री भंवर सिंह खरड़ी बावड़ी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि पूर्व में जो भी संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारी रहे है वे सभी संस्थान के कार्याे में सहयोग, मार्गदर्शन व अपने अनुभवो का लाभ प्रदान करावे।


समारोह में संस्थान को धनेत के समीप आवंटित भूखण्ड पर चारदिवारी निर्माण कराने पर चर्चा की गई जिसमें उपस्थित भामाशाहो ने अपनी ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। संस्थान के कार्याे को अधिक प्रभावी बनाने के लिए महिला उपाध्यक्ष के रूप में राजसंमंद से सुमन कंवर, भीलवाड़ा से सरोज कंवर, बांसवाड़ा से डॉ. सुनिता भाटी, डुंगरपुर से गोविन्द कंवर, उदयपुर से  डॉ अनिता राठौड़, निमच से प्रवीण राज कंवर, प्रतापगढ़ से निलिमा सिंह, मंदसौर से समता कंवर को जिम्मेदारी सोपी गई। कार्यक्रम का संचालन जोगेन्द्रसिंह छोटाखेड़ा ने किया।


पदभार समारोह में संस्थान के पूर्व अध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह विजययपुर, मेवाड़ क्षत्रिय महासंभा के केंद्रीय अध्यक्ष अशोकसिंह मेतवाला, राव युग प्रदीपसिंह हमीरगढ़, कुम्भा ट्रस्ट भीलवाड़ा के अध्यक्ष हेमेन्द्रसिंह डाबला, मेवाड़ क्षत्रिय महासंभा के जिलाध्यक्ष सहदेवसिंह नारेला, भुपाल छात्रावास अध्यक्ष नरपतसिंह भाटी मंचासीन थे। इस अवसर पर डी डी सिंह राणावत, ललितसिंह भैरवी, उदयसिंह देवड़ा, भरत भानुसिह देवड़ा, खेमसिंह राणावत उदयपुर, मेघसिंह बरड़ोद, चतरसिंह मोटरास, अर्जुनसिंह, के पी सिंह ब्यावर, पूर्व महामंत्री तेजपाल सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष क्षतिसिंह मुरलिया, पूर्व संयुक्त मंत्री गजराजसिह बराड़ा, पूर्व कोषाध्यक्ष गोवर्धन सिंह भाटी, रणजीतसिंह भाटी, प्रवीण सिंह ओरड़ी, गजेन्द्र सिंह राठौड चन्देरिया, देवेन्द्र सिह हांसला, गोपालसिंह गुरजनिया, ग्रुप केप्टन गजेन्द्र सिह बांसी, ऋषिराज सिंह, रितुराज सिंह, रणवीरसिंह ओछड़ी, सोहन सिंह सावा, शैतान सिंह नरधारी, दलपतसिंह तिलोली, कानसिंह सुवावा, देवेन्द्र कंवर, राणी सरोजकंवर हमीरगढ़, सुनयना भाटी, दिपिका झाला, माया कंवर शक्तावत, सरला कंवर रोजड़ा, अरविन्द भट्ट, नवीन सारथी, जेपी भटनागर, ब्रजबिहारी पालीवाल सहित बड़ी संख्या मे विभिन्न समाज के प्रतिनिधी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियो, वरिष्ठ नागरिक मंच के सदस्यो, महिला व युवा वर्ग एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE