खरगोन। जिले के बड़वाह नगर के अति प्राचीन नागेश्वर मंदिर मे देर रात्रि मे चोर ने धावा बोला। दान-पात्र का ताला तोड़ कर पैसे चुराकर भाग गए। इसका खुलासा मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद चोर की तस्वीर से हुआ है। इसके आधार पर पुलिस चोर को चिह्नित करने के प्रयास में जुटी है। घटना सोमवार-मंडलवार की दरमयानी रात्रि की है। अज्ञात चोर ने पहले नागेश्वर मंदिर के ऊपर दोनों मंदिर मे शिव जी के पास रखी छोटी सी दान पेटी का तोला तोड़ा और उसमे रखे पैसे एक थैली मे रख लिए। इसके बाद पीछे चढ़ाव से उतर नागेश्वर मंदिर के मुख्य गेट के पास पहुंचे, पहले तो गेट के पास नंदी बाबा के पास रखी दान पेटी तोड़ कर पैसे निकाले फिर गेट का ताला तोड़ कर भगवान के गर्भग्रह मे पहुंचा। जहाँ दान पेटी का ताला तोड़ कर पैसे ले उड़ा। यह घटना करीब रात्रि पौने दो बजे की है। अलसुबह 5.30 बजे पुजारी रेखा गोस्वामी,राहुल गोस्वामी मंदिर पहुंचे तो दान पेटी का ताला टूटा हुआ था। इसकी सुचना पुलिस थाने मे दी गई। पुलिस ने मंदिर पहुंच कर सीसीटीवी देखे और अज्ञात चोर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।