BREAKING NEWS
शाजापुर में मोहर्रम की 7वीं तारीख पर उमड़ी.. <<     बड़वानी में मोहर्रम को लेकर पुलिस हाई अलर्ट.. <<     दतिया में हार्वेस्टर चालक के नाम पर किसान से 90.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     छतरपुर के ऐतिहासिक तालाबों पर भू-माफिया का.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में पैराडाईज होटल में.. <<     खरगोन जिले के बड़वाह के प्राचीन नागेश्वर.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर के घंटाघर क्षेत्र और काली.. <<     NEWS : भारत सरकार द्वारा आयोजित हज-2027 के लिए आवेदन.. <<     KHABAR : भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आंधी-तूफान ने ढहाया 12 लाख का पंचायत डोम,.. <<     NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों में आमजन को.. <<     NEWS : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर.. <<     NEWS : जौहर स्मृति संस्थान की नवनिर्वाचित.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना-21 के तहत.. <<     NEWS : 25 जून को होगा नूतन स्पोर्ट्स क्लब के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : तुला और कुंभ राशि वालों की आर्थिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2026, 10:33 am
NEWS : भारत सरकार द्वारा आयोजित हज-2027 के लिए आवेदन प्रारम्भ, जिला हज खिदमत कमेटी चित्तौड़गढ़ करेगी निशुल्क फॉर्म भरने की व्यवस्था, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पवित्र हज यात्रा 2027 के लिए भारत सरकार एवं हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। हज के मुकद्दस सफर की तमन्ना रखने वाले अकीदतमंद अब 20 जुलाई 2026 तक अपने आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। जिले भर में हज यात्रियों की सुविधा के लिए जिला हज खिदमत कमेटी चित्तौड़गढ़ एवं विभिन्न स्थानीय हज खिदमत कमेटियों द्वारा निशुल्क फॉर्म भरने की व्यवस्था की गई है।


हज खिदमत कमेटी निंबाहेड़ा के सदर जनाब मतलूब भाई अजमेरी के सुभाष चौक, सब्जी मंडी स्थित कार्यालय पर 22 जून से हज आवेदन पत्र निःशुल्क भरे जा रहे हैं। कमेटी की ओर से स्पष्ट किया गया है कि फॉर्म भरने के नाम पर किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।


हज खिदमत कमेटी निंबाहेड़ा के सचिव हाजी अख्तर भाई पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि हज-2027 के लिए आवेदन करने वाले प्रत्येक आवेदक का पासपोर्ट 31 दिसंबर 2027 तक वैध होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि फॉर्म भरवाने एवं मार्गदर्शन हेतु मतलूब भाई अजमेरी, हाजी अख्तर भाई पटेल, उबैद खान ठेकेदार, हाजी भूरू जागीरदार, हाजी जाहिद भाई बैट्री वाले, फारूख भाई छीपा तथा एडवोकेट अब्दुल कलाम अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।


उन्होंने हज यात्रियों से आवेदन के समय आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की अपील करते हुए बताया कि मूल पासपोर्ट, सफेद बैकग्राउंड वाले पासपोर्ट साइज फोटो, ब्लड ग्रुप रिपोर्ट, बैंक पासबुक अथवा कैंसिल चेक, ई-मेल आईडी, पैन कार्ड, आधार कार्ड तथा नॉमिनी का आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य है।


हज नीति के अनुसार 65 वर्ष या उससे अधिक आयु के आवेदकों का चयन बिना कुर्रा (लॉटरी) के किया जाएगा। साथ ही ऐसे वरिष्ठ हाजी के साथ 64 वर्ष से कम आयु का एक सहयात्री भी बिना कुर्रा के चयनित किया जा सकेगा।


जिला हज खिदमत कमेटी चित्तौड़गढ़ के जिलाध्यक्ष उबैद खान ठेकेदार ने बताया कि इस वर्ष भी जिले के रावतभाटा, बेगूं, बस्सी, कपासन, बड़ीसादड़ी, चित्तौड़गढ़, भदेसर, बिनोता तथा सावा सहित विभिन्न क्षेत्रों में संचालित हज खिदमत कमेटियों के माध्यम से निशुल्क आवेदन एवं मार्गदर्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।


उन्होंने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा इस बार पारंपरिक हज पैकेज के साथ-साथ कम अवधि वाले हज पैकेज की भी व्यवस्था की गई है, जिससे विभिन्न वर्गों के जायरीन अपनी सुविधा और आवश्यकतानुसार हज यात्रा का चयन कर सकेंगे।


जिला हज खिदमत कमेटी ने जिले के सभी इच्छुक हज यात्रियों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने तथा किसी भी प्रकार की जानकारी एवं सहायता के लिए अपने नजदीकी हज खिदमत कमेटी से संपर्क करने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE