BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2026, 11:19 am
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में पैराडाईज होटल में स्पा मसाज की आड़ में चल रहे देह व्यापार का किया बड़ा खुलासा, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार विदेशी महिलाओं का किया रेस्क्यू, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। डीएसपी चित्तौड़गढ़ बृजेश सिंह के नेतृत्व में पैराडाईज होटल स्थित ब्ल्यू हैवन थाई स्पा पर कार्रवाई करते हुए स्पा मसाज की आड़ में संचालित देह व्यापार का खुलासा किया गया। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार विदेशी महिलाओं को रेस्क्यू किया है। प्रकरण में अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर किया गया।


जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि डीएसपी बृजेश सिंह द्वारा पैराडाईज हॉटल चित्तौडगढ के प्रथम तल पर बने ब्ल्यू हैवन थाई स्पा में मसाज की आड़ में विदेशी युवतियों से वैश्यावृति करवाने की सूचना पर डिकॉय बोगस ग्राहक के मार्फत स्पा पर दबिश दी गई। जहाँ चार विदेशी महिलाएं जिनमें 2 थाईलैण्ड, 1 युगान्डा व 1 लाओ देश की थी। स्पा के मैनेजर राहुल पिता जीवराज व इसके सहायक मनीष गोस्वामी तथा गोपाल माली द्वारा उक्त चारो महिलाओ से स्पा मसाज की आड मे वैश्यावृति करवाई जा रही थी। स्पा की तलाशी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री मिली। इस पर थाना कोतवाली पर पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। जिसका अनुसंधान डीएसपी चित्तौडगढ ग्रामीण दिनेश सुखवाल द्वारा किया जा रहा है।


कार्यवाही के दौरान तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तथा चारो विदेशी महिलाओं को उनकी इच्छा पर माननीय सर्वाेच्च न्यायालय के निर्णय की पालना में वन स्टॉप सखी सेन्टर पर रखवाया गया। विदेशी महिलाओं के पासपोर्ट वीजा के संबंध में जांच जारी है। उक्त विदेशी महिलाओं को वैश्यावृति हेतु स्पा सेन्टर पर किन दलालो के मार्फत लाया गया एवं भारत में इनके आने के संबंध में वैद्य/अवैद्य तरीके के संबंध में भी जंआच जारी है।


गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण -
1 राहुल पिता जीवराज जाति मेघवाल निवासी पाली
2 मनीष पिता कैलाश नाथ गोस्वामी निवासी पाली
3 गोपाल पिता प्रेमचन्द माली निवासी सोजत सिटी जिला पाली
कार्यवाही करने वाली टीमरू - डीएसपी  बृजेश सिंह,एएसआई प्रवीण सिंह,कानि.कमलेन्द्र सिंह,धर्मपाल सिंह, महिला कांस्टेबल निकिता,ललिता, 
सरिता मीणा (चाईल्ड हैल्पलाईन चित्तौडगढ)

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE