BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 23, 2026, 7:23 pm
KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को होगा विशेष उद्यम पंजीयन अभियान, स्व-सहायता समूहों से जुड़े उद्यमियों को मिलेगा उद्यम पंजीयन का लाभ, मंदसौर, मल्हारगढ़, भानपुरा, गरोठ एवं सीतामऊ में लगेंगे विशेष शिविर, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिला परियोजना प्रबंधक, म.प्र.डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र मंदसौर ने बताया कि म.प्र.डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिले के समस्त विकासखंडों में स्व-सहायता समूहों से जुड़े उद्यमियों के लिए विशेष उद्यम पंजीयन अभियान आयोजित किया जाएगा।

इन तिथियों एवं विकासखंडों में होंगे शिविर-
अभियान के अंतर्गत विकासखंड मल्हारगढ़ एवं मंदसौर में 24 जून 2026, भानपुरा एवं गरोठ में 29 जून 2026 तथा सीतामऊ में 30 जून 2026 को जनपद पंचायत स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

गैर-कृषि उद्यमों का होगा पंजीयन-
शिविरों के माध्यम से निर्धारित लक्ष्य के अनुसार गैर-कृषि उद्यमों का उद्यम पंजीयन किया जाएगा। साथ ही उद्यम पंजीयन एवं मध्यप्रदेश शासन की हितग्राही मूलक मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत ऋण प्राप्ति हेतु आवेदन प्रक्रिया की जानकारी भी प्रदान की जाएगी।

स्वरोजगार के लिए मिलेगा मार्गदर्शन-
शिविरों में पात्र हितग्राहियों को योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे स्वरोजगार स्थापित कर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।

अधिकारियों ने की शिविरों में भागीदारी की अपील-
संबंधित अधिकारियों ने स्व-सहायता समूहों से जुड़े सभी पात्र उद्यमियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर आयोजित शिविरों में उपस्थित होकर उद्यम पंजीयन एवं विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE