BREAKING NEWS
शाजापुर में मोहर्रम की 7वीं तारीख पर उमड़ी.. <<     बड़वानी में मोहर्रम को लेकर पुलिस हाई अलर्ट.. <<     दतिया में हार्वेस्टर चालक के नाम पर किसान से 90.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     छतरपुर के ऐतिहासिक तालाबों पर भू-माफिया का.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में पैराडाईज होटल में.. <<     खरगोन जिले के बड़वाह के प्राचीन नागेश्वर.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर के घंटाघर क्षेत्र और काली.. <<     NEWS : भारत सरकार द्वारा आयोजित हज-2027 के लिए आवेदन.. <<     KHABAR : भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आंधी-तूफान ने ढहाया 12 लाख का पंचायत डोम,.. <<     NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों में आमजन को.. <<     NEWS : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर.. <<     NEWS : जौहर स्मृति संस्थान की नवनिर्वाचित.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना-21 के तहत.. <<     NEWS : 25 जून को होगा नूतन स्पोर्ट्स क्लब के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : तुला और कुंभ राशि वालों की आर्थिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2026, 10:22 am
NEWS : मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना-21 के तहत ईईएमएस 2.0 पोर्टल पर उपस्थिति अपलोड करने के निर्देश, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना-21 के प्रभावी एवं सफल संचालन के लिए रोजगार विभाग द्वारा नवीन EEMS 2.0 पोर्टल विकसित किया गया है। नवीन व्यवस्था के अनुसार इंटर्नशिप कर रहे प्रार्थियों की प्रथम उपस्थिति एवं प्रत्येक माह की इंटर्नशिप उपस्थिति संबंधित कार्यालय (जहां इंटर्नशिप दी गई है अथवा की जा रही है) के अधिकारी द्वारा अपनी SSO ID से रोजगार विभाग के EEMS 2.0 पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।


इसके लिए जिले के समस्त राजकीय कार्यालयों के अधिकारियों की SSO ID का EEMS 2.0 पोर्टल पर मैपिंग किया जाना आवश्यक है। SSO ID मैपिंग के बाद ही संबंधित अधिकारी इंटर्नशिप कर रहे प्रार्थियों की उपस्थिति दर्ज एवं जारी कर सकेंगे।


मासिक उपस्थिति वेब पोर्टल अथवा मोबाइल एप RAJ EEMS 2.0 के माध्यम से अपलोड की जा सकेगी। मोबाइल एप को Android मोबाइल के Play Store से डाउनलोड किया जा सकता है।


संबंधित अधिकारी अपनी SSO ID को मैप करवाने के लिए पोर्टल के माध्यम से स्वयं रिक्वेस्ट भेज सकते हैं अथवा निर्धारित प्रारूप में आवश्यक विवरण भरकर जिला रोजगार कार्यालय को प्रेषित कर सकते हैं, ताकि उनकी SSO ID को विभागीय पोर्टल पर मैप किया जा सके।


रोजगार विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों से निर्धारित समय पर SSO ID मैपिंग एवं उपस्थिति अपलोड की प्रक्रिया पूर्ण करने का आग्रह किया है, जिससे योजना का सुचारु संचालन सुनिश्चित हो सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE