प्रतापगढ़। ग्राम पंचायत खोरिया में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 का जिला कलेक्टर ने निरीक्षण कर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। शिविर में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए तथा कई प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया गया।
इस अवसर पर एसडीएम अश्विनी मालू, तहसीलदार रामेश्वर लाल, विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा, प्रशासक मदनलाल मीणा, ग्राम विकास अधिकारी राधेश्याम धाकड़ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में भाग लेकर योजनाओं का लाभ उठाया।
शिविर में आवासीय पट्टों, विवाह प्रमाण-पत्रों एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण किया गया। साथ ही राज्य सरकार की आगामी वीबीजी रामजी योजना की जानकारी देकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया और प्रचार सामग्री वितरित की गई।
कृषि विभाग द्वारा 100 किसानों को मक्का मिनी किट वितरित की गई। स्वच्छता अभियान के तहत छह व्यक्तिगत शौचालयों तथा एक सामुदायिक स्वच्छता परिसर की स्वीकृति जारी की गई।
पुराने राजकीय विद्यालय परिसर में अतिक्रमण की सूचना मिलने पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया और भूमि को मुक्त कराया।
कलेक्टर ने ग्रामीणों से ष्हरियालो राजस्थानष् अभियान के तहत अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान करते हुए पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी पर जोर दिया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान किए जाने से ग्रामीणों में संतोष का माहौल रहा।