BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 10, 2023, 7:07 pm
KHABAR : अब बीमार नहीं रहा लाचार, हो रहा मुफ्त उपचार, मिल रही निःशुल्क डायलेसिस सुविधा, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। शहर के वेदनगर निवासी नाथूलाल खत्री हमेशा चिन्ता में डुबे रहते थे, उनकी पत्नी शीला खत्री उम्र 50 वर्ष किडनी की बीमारी से विगत कई वर्षाे से पीड़ित है, इस बीमारी के कारण प्रायः उनकी पत्नि बीमार रहती थी। उनके पूरे शरीर में सूजन बनी रहती थी, ऐसी स्थिति में इस उम्र में जो सामान्य कार्य एक स्वस्थ्य व्यक्ति द्वारा किये जाते है वे शीला नही कर पाती थी। प्रायवेट अस्पताल में दिखाने पर चिकित्सकों द्वारा उनकी किडनी में खराबी होना बताया गया तथा तुरन्त ही उन्हें डायलेसिस की आवश्यकता बताई गई ताकि शीला को बचाया जा सके। परिवार द्वारा इधर-उधर से कुछ रूपयों की व्यवस्था कर प्रायवेट अस्पताल में शीला का डायलेसिस करवाया गया। जब सप्ताह में दो बार डायलेसिस की आवश्यकता पड़ने लगी और इसका खर्च 4000 से 5000 हजार प्रति सप्ताह आने लगा तो पूरा परिवार मानसिक चिन्ता में पड़ गया।

आर्थिक रूप से कमजोर होने कारण बड़ी ही आशा के साथ नाथूलाल उनकी पत्नी को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे जहां पर चिकित्सक डॉ.मधुसूदन राजावत द्वारा उनको बताया गया कि वे जिला चिकित्सालय में ही स्थापित आयुष्मान कक्ष क्रमांक 6 पर संपर्क करें। इसके बाद शीला का पंजीकरण आयुष्मान योजना अन्तर्गत किया गया, वे इसके लिये पात्र थी। आयुष्मान योजना अन्तर्गत शीला का सप्ताह में दो बार निःशुल्क डायलेसिस जिला चिकित्सालय उज्जैन की डायलेसिस युनिट में किया जा रहा है। अब उनके परिवार को पहले से काफी राहत है कि सप्ताह में दो दिन डायलेसिस का खर्च 3000/-रू प्रति सप्ताह आयुष्मान भारत निरामयम योजना के अन्तर्गत शासन द्वारा वहन किया जा रहा है। निकट भविष्य में शीला के बेहतर स्वास्थ्य लाभ होने की आशा है। नाथुलाल इस योजना का लाभ मिलने से बेहद खुश है उनकी पत्नी को शारीरिक पीड़ा नहीं होती उनकी पत्नी अब पहले से बेहतर महसूस कर रही है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE