BREAKING NEWS
BIG NEWS : दो महीने से बंद हाईमास्ट पर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : पिछोर में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर मुरैना में सेवा.. <<     BIG NEWS : इंदौर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष.. <<     KHABAR : दूदरसी में धूमधाम से मनाया भगवान श्री.. <<     KHABAR : मंत्री सिलावट का फरमान, बगैर अनुमति मिलने.. <<     KHABAR : 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर.. <<     KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 12, 2023, 8:37 pm
BIG NEWS : वियोमा मोटर्स ने लिए प्रोद्योगिक मंत्रालय के कार्यक्रम में हिस्सा, प्रदर्शनी में प्रोडक्ट हुई सराहना, नीमच के हुजैफा अब्दुल अली ईरानी ने बढ़ाया जिले का गौरव, पढ़े खबर

Share On:-

नई दिल्ली। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2023 का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने डिप्लोमेट, स्टार्टअप्स इन्नोवेटर्स, उद्योगपतियों और जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कई अहम बातें कही। उन्होंने पिछले 10 साल की उपलब्धि और भारत के विकास के बारे में अवगत कराया। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने कई नए इंस्टिट्यूट और योजनाओं का शिलान्यास भी किया। योजनाओं और इंस्टिट्यूट मे होमी भाभा कैंसर सेंटर, महिला और बाल कैंसर सेंटर, राष्ट्रीय हाइड्रोन चिकित्सा सुविधा जैसे अन्य संस्थान शामिल है। कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह एवं सुरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी संबोधित किया। 

अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने खास बात कही कि तकनीक और प्रौद्योगिकी अपना दबदबा मनवाने का रास्ता नहीं है, बल्कि देश के विकास और जनता की प्रगति के लिए एक साधन की तरह होना चाहिए। नरेंद्र मोदी ने अपने उद्बोधन के दौरान दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई एवं पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय एपीजे अब्दुल कलाम का भी जिक्र किया। भारतीय प्रौद्योगिकी विकास में पोखरण में हुए परमाणु परीक्षण का महत्व भी साझा किया। 

बताते चलें कि प्रौद्योगिकी सप्ताह 2023 जो कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस की 25 वीं वर्षगांठ पर दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 12 केंद्रीय मंत्रालय और संस्थानों से जुड़े स्टार्टअप्स इन्नोवेटर्स और कंपनियां अपने टेक्नोलॉजिकल डेवलपमेंट को प्रदर्शित कर रही है। इसमें डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी, इसरो, डीआरडीओ‌, मैटी, डीएसटी, डीओएस, डिपार्टमेंट ऑफ अर्थ साइंसेज जैसे डिपार्टमेंट्स और मिनिस्ट्री शामिल है जिसमें स्पेस रिसर्च से लगाकर डीप सी रिसर्च,आईओटी टेलीकम्युनिकेशंस, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, ड्रोन टेक्नोलॉजी, सोसाइटल डेवलपमेंट आदि इन्नोवेशन इस प्रदर्शनी में शामिल है। 

इस आयोजन में वियोमा मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड को भी प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा चयनित किया गया है। जिसका प्रतिनिधित्व वर्षा अनुप, शोमिक होज़ेफा अब्दुल अली ईरानी और उम्मे सलमा कर रहे हैं। स्मार्ट इलेक्ट्रिक व्हीकल जो कि 450 से अधिक किलोमीटर सिंगल चार्ज पर चलने की क्षमता रखता है को प्रदर्शित कर रही है। वियोमा मोटर्स की स्वविकसित पावरट्रेन टेक्नोलॉजी और पावर इलेक्ट्रॉनिक्स को प्रदर्शनी में बहुत बेहतर और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। कई औद्योगिक संस्थाएं और तकनीकी विशेषज्ञ इसमें रुचि दिखा रहे हैं और वियोमा मोटर्स की सराहना कर रहे हैं। वियोमा अपनी बैटरी तकनीक और मोबिलिटी प्लेटफॉर्म के साथ इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में रेंज की समस्या को हल कर रहा है और भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के परिदृश्य को बदलने की तैयारी कर रहा है.
इस आयोजन से भारत दुनिया के समक्ष अपने प्रौद्योगिकी एवं वैज्ञानिक विकास को दिखा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिशन 2047 भारत को सुपर पावर और एक विकसित राष्ट्र बनाने का नक्शा भी उपस्थित जनों के सामने रखा। प्रौद्योगिकी पर आधारित इस प्रदर्शनी में 4 दिनों तक भारतीय सरकार के मंत्री, उद्योगपति, तकनीकी विशेषज्ञ, प्रतिनिधियों और राजनयिकों देशभर से इंडियन एयर फोर्स स्कूल, एनसीसी, डीपीएस, केवी, आर्मी स्कूल जैसे कई स्कूलों के छात्र भी विजिट करेंगे। आम जनता भी इस प्रदर्शनी में शामिल होकर भारत के प्रौद्योगिकी विकास की झलक देख पाएंगे। आज केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह भी इस कार्यक्रम में पहुंचे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE