BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जय परशुराम के जयकारों से गूंजा नगर, निकला.. <<     NEWS : अक्षय तृतीया पारणा महोत्सव में 105.. <<     NEWS : प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप, हीट-वेव को.. <<     KHABAR : संस्था सजग के तत्वाधान में 13वां रक्तदान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कांग्रेस उम्मीदवार दिलीप सिंह गुर्जर के.. <<     REPORT : लोकसभा चुनावा 2024 के तहत जारी हुआ आदेश, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जीरन में भगवान परशुराम जन्मोत्सव.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने किया सामग्री वितरण स्थल का.. <<     NEWS : सुपात्र दान की महिमा अपरम्पार है- आचार्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर दिनेश जैन पहुंचे अल्हेड,.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत स्वीप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 06 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा सहित.. <<     BIG REPORT : मंदसौर कलेक्टर ने ली मतदान दिवस से 72.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव के तहत नीमच जिले के गांव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 16, 2023, 12:39 pm
NEWS : भवानीमंडी के कवि डॉ राजेश पुरोहित को साहित्य महारत्न सम्मान, काव्य विभूति सम्मान, बजरंग सम्मान से किया सम्मानित, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर 

Share On:-

भवानीमंडी। झालावाड जिले के भवानीमंडी निवासी डॉ राजेश कुमार शर्मा पुरोहित को साहित्य के क्षेत्र में देश की विभिन्न साहित्यिक संस्थानों द्वारा ऑनलाइन सम्मानित किया गया है। डॉ पुरोहित ने बताया कि उन्हें काव्य मंच सृजन सागर द्वारा साहित्य महारत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें साहित्य क्षेत्र में उत्कृष्ट साहित्य सृजन हेतु प्रदान किया गया। उन्हें यह सम्मान अध्यक्ष दिलीप वर्मा नीर संरक्षक निसार अहमद नासिर महासचिव इंद्रजीत सिहाग संस्थापक कपुराराराम मेघसेतु संचालिका सुमन शर्मा ने प्रदान किया।

माँ शारदे काव्य मंच ने डॉ पुरोहित को काव्य विभूति सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें अध्यक्ष ओंकार सिंह चौहान उपाध्यक्ष त्रिलोकचंद शर्मा सचिव शेषमणि शर्मा संरक्षक कवि महेंद्र भट्ट आयोजक शिवा सिंहल संस्थापक किशोर सैनी ने प्रदान किया। साहित्य संगम संस्थान की असम इकाई द्वारा आयोजित लाइव हनुमान चालीसा की शानदार प्रस्तुति हेतु बजरंग सम्मान से सम्मानित किया गया। डॉ पुरोहित को यह सम्मान संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मन्त्र प्रांतीय अध्यक्ष रंजना बिनानी काव्या प्रमाणन अधिकारी अर्चना जैसवाल पंच परमेश्वरी अनामिका वैश्य आईना ने प्रदान किया।

साहित्य जगत में इन बड़ी उपलब्धियों के लिए डॉ पुरोहित को कई साहित्यिक संस्थाओं के पदाधिकारियों व सदस्य रचनाकारों ने बधाइयां दी है।वर्तमान में डॉ. पुरोहित साहित्य संगम संस्थान के उपाध्यक्ष हैं साथ ही अखिल भारतीय साहित्य परिषद राजस्थान इकाई भवानीमंडी के अध्यक्ष हैं। आप राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूलिया ब्लॉक भवानीमंडी में शिक्षक के पद पर सेवारत है। आप ग्रामीण क्षेत्र में नवाचारी शिक्षा के जरिए अलख जगा रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE