BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 10, 2024, 6:30 pm
KHABAR : सकल ब्राम्हण समाज परशुराम सेना मनासा ने मनाया भगवान परशुराम का जन्म उत्सव, नगर में निकाली भव्य शोभायात्रा, पढे़ बद्रीलाल गुर्जर की खबर

Share On:-

मनासा। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी सकल ब्राम्हण समाज परशुराम सेना मनासा के तत्वाधान में, शुक्रवार को राजराजेश्वर भगवान परशुराम का जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुवात में ब्राह्मण समाज की धर्मशाला ब्रह्मपुरी में भगवान परशुराम का पूजन अर्चन किया गया। उसके बाद नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमे समाज की महिलाए व पुरुष बड़ी संख्या में अलौकिक वेश भूसा में शामिल हुए व नाचते झूमते शोभायात्रा का आनंद लिया। शोभायात्रा की शुरुवात ब्रम्हपुरी धर्मशाला से शुरू हुई जो मुख्य बाजार अल्हेड दरवाजा, चौपड़ गटा, सोमनाथ मंदिर, जुनासाथ से होते हुए वापस धर्मशाला पँहुची, जहां शोभा यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान जगह जगह शोभायात्रा का नगर वासियों ने फूलों से स्वागत किया व भगवान परशुराम जी का आशीर्वाद लिया साथ ही जगह जगह नगर के गणमान्य नागरिकों द्वारा शोभायात्रा में शामिल हुए सभी महिला पुरुषों के पानी और ठंडाई की व्यवस्था की गई।


शोभायात्रा के समापन पश्चयात, मनासा तहसील के 10 वि एवं 12 वि के मेघावी छात्र छात्राओं को, ब्राम्हण समाज के वरिष्ठ जनो द्वारा सम्मानित किया गया। जो छात्र इस वर्ष की परीक्षा में 80ः या उससे अधिक अंक लाया हे समाज ने उन्हें सम्मानित कर एक नयी परम्परा शुरू की हे, ताकि आगामी वर्ष में बच्चो में शिक्षा के प्रति लगन बड़े और अच्छे अंक प्राप्त करने की प्रतिस्पर्धा हो, ताकि समाज आगे बढ़ सके। कार्यक्रम के अंत में सभी समाज जन का स्नेहभोज कार्यक्रम रखा गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE