BREAKING NEWS
KHABAR : मनासा में ईंधन संकट की अफवाहों पर भाजपा.. <<     KHABAR : तबादला और निलंबन बचाना है तो 50 हजार दो,.. <<     रतलाम जिले केजावरा ग्रामीण पुलिस की बड़ी.. <<     शाजापुर जिले के धेनुक ग्राम में भागवत.. <<     KHABAR : राज्यसभा चुनाव विवाद, नीमच में युवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 10 दिन तक संस्कारों की पाठशाला, पुरस्कार.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस का तस्करों पर शिकंजा,.. <<     BIG NEWS : एमपी में प्री-मानसून की एक्टिविटी जारी,.. <<     विदेशों में गूंजेगा सनातन का डंका,श्रीलंका.. <<     NEWS : चित्तौड़ दुर्ग पर प्रशासन का बड़ा एक्शन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर.. <<     NEWS : केन्द्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों पर.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम महाराज धीरेंद्र कृष्ण.. <<     KHABAR : रोटरी क्लब नीमच में दानवीरों का सम्मान,.. <<     KHABAR : ग्राम धेनुका में चल रही भागवत महारानी कथा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कांग्रेस के आरोपों पर विधायक मारु का.. <<     KHABAR : सोमवती अमावस्या पर महासंयोग, नर्मदापुरम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 2, 2023, 3:13 pm
KHABAR : भोपाल का विजय मार्केट सबसे साफ, बैरागढ़ दूसरे नंबर पर, 42 कॉलोनियों को फर्स्ट-सेकंड पॉजिशन, 3 से 11 लाख रु. तक के होंगे काम, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। विजय मार्केट भेल सबसे साफ घोषित किया गया है, जबकि संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) का थोक कपड़ा मार्केट दूसरे और चौक बाजार तीसरे नंबर पर रहा। इन्हें क्रमशरू 11 लाख, 7 लाख और 5 लाख रुपए का पुरस्कार मिलेगा। इस राशि से बाजारों में ही विकास के काम करवाए जाएंगे।


जोन वाइज रहवासी इलाकों का भी सिलेक्शन किया गया है। कुल 21 जोन में दो-दो रहवासी संघों को क्रमशरू 5 और 3 लाख रुपए का पुरस्कार दिया गया है। यह राशि भी कॉलोनी के विकास में ही खर्च की जाएगी। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इन्हें पुरस्कृत भी किया है। गौरव दिवस पर हुए कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, मंत्री विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा, कृष्णा गौर, महापौर मालती राय, निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी भी मौजूद थे।


ब्ड बोले-भोपाल को देश का सबसे साफ शहर बनाना है
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि भोपाल अभी देश की सबसे स्वच्छतम राजधानी है। हमें इसे और आगे बढ़ाना है और स्वच्छता में नंबर-1 बनाना है। उन्होंने सबको मिलकर स्वच्छता के लिए काम करते हुए अपने शहर को स्वच्छता में देश का प्रथम शहर बनाने की अपील की।


ये थे पुरस्कार पाने के पैरामीटर
नगर निगम ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जनसहभागिता को बढ़ाने एवं कचरा प्रबंधन के लिए नए-नए नवाचार किए। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वच्छतम प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया। इस प्रतिस्पर्धा में रहवासी संघ मार्केट (व्यावसायिक क्षेत्रों) के लिए दो कैटेगिरी में प्रतिस्पर्धा आयोजित की गई। जिसमें कचरा पृथक्करण, 3आर (रिसायकल, रिड्यूज, रियूज), स्वच्छ शौचालय की उपलब्धता, कम्पोस्टिंग एवं स्वच्छतम मार्केट में लिटरबिन, स्वच्छ शौचालय, कचरा पृथक्कीरण, संपत्ति विरूपण, सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री जैसे पैरामीटर थे।


ऐसे हुई पूरी प्रोसेस
इन पैरामीटर के आधार पर नगर निगम ने स्वच्छतम प्रतिस्पर्धा के लिए सभी 21 जोन से अलग-अलग रहवासी संघों, मार्केट के प्रतिनिधियों ने निर्धारित प्रपत्र में जानकारी व आवेदन निगम को प्रस्तुत किया। फील्ड अवलोकन के लिए मैनिट, आईआईएफएम, एसपीए, एप्को, एलएनसीटी, पॉलिटेक्निक, आरजीपीवी, माखनलाल महाविद्यालय जैसे संस्थानों से अर्बन प्लानर, पर्यावरण विद स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के जानकार सदस्यों, समाजसेवियों के साथ ज्यूरीपैनल (निर्णायक दल) बनाया गया। इन आवेदनों के डेस्कटॉप असेसमेंट के बाद एवं सिटीजन फीडबैक आंकलन के आधार पर निर्णायक दल द्वारा फील्ड अवलोकन किया गया। इन सभी के अवलोकन विश्लेषण एवं डेस्कटॉप असेसमेंट के आधार पर अंक प्रदान किए गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE