BREAKING NEWS
BIG NEWS : एमपी पुलिस में प्रमोशन की तैयारी, सीएम के.. <<     सतना में सस्पेंड उपयंत्री सतीश समेले का बड़ा.. <<     KHABAR : सूराखेड़ी में ग्रामीणों के सहयोग से तालाब.. <<     KHABAR : राम मंदिर विवाद के बीच ओंकारेश्वर की.. <<     नाना पटवारी का बड़ा खुलासा, चार साल पहले करता.. <<     रतलाम पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिना नंबर की 'थार'.. <<     KHABAR : दो प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग तेज,.. <<     BIG REPORT : दिनभर की गर्मी के बाद मंदसौर में बरसे.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान को लेकर स्वास्थ्य.. <<     REPORT : आरआरसी वसूली में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर.. <<     KHABAR : अवमानना मामले में हाई कोर्ट सख्त, एसीएस,.. <<     KHABAR : एनडीआरएफ ने छात्राओं को सिखाए आपदा से.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा पर फोकस, पॉक्सो एक्ट के.. <<     एकादशी पर बरखेड़ा पंथ से निकली विशाल पैदल.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई को निकलेगी.. <<     KHABAR : रेल मंत्री से मिले रीवा सांसद जनार्दन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 17, 2024, 12:57 pm
KHABAR : शंकर नेत्र चिकित्सालय व जिला अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में होगा निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन, विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे सेवाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

बड़वानी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेखा जमरे और सिविल सर्जन जिला अस्पताल बड़वानी डॉ अनिता सिंगारे के मार्गदर्शन में शंकरा नेत्र चिकित्सालय इंदौर और ज़िला अस्पताल बड़वानी के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय जिला अस्पताल में 22 मई बुधवार को निः शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया है। 
नोडल अधिकारी डॉ आशीष सेन ने कहा कि उक्त नेत्र शिविर राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत आयोजित किया जा रहा है। अधिक से अधिक मोतियाबिंद के मरीज़ इस शिविर का लाभ उठाए । लायन महेश शर्मा ने बताया कि नेत्र मरीजों का परिक्षण शंकरा नेत्र चित्सालय के डॉक्टर्स और ज़िला अस्पताल के स्टॉफ द्वारा किया जायेगा । इस निःशुल्क नेत्र शिविर में नेत्र मरीजों का परीक्षण कर मोतियाबिंद के मरीजो को ऑपरेशन हेतु इंदौर बस द्वारा भेजा जाएगा। इन सभी मरीजों को निःशुल्क लैंस प्रत्यारोपित किए जायेंगे। मोतियाबिंद के मरीजों का ब्लड प्रेशर और शुगर की जॉच भी शिविर स्थल पर ही की जाएगी। लायन नकुल पटेल ने कहा कि शिविर में आने वाले सभी मरीजों और उनके साथिंयो को प्रथम दिन लायंस क्लब बड़वानी सिटी द्वारा भोजन कराया जाएगा। सभी मरीजों को नेत्र अस्पताल की ओर से दवाईयां, चश्में, चाय नाश्ता, भोजन आदि भी निःशुल्क दिए जाएंगे। मरीज़ के साथ एक व्यक्ति साथ में आवे और मरीज़ का आधार कार्ड भी अनिवार्य रूप में साथ लेकर आवे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE