BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्टैट तैराकी चैम्पियनशिप में भाग लेने के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने सीईओ को सौंपा.. <<     MANDI BHAV : आवक कम होने की वजह से चना के दामों में रही.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मिलावट से मुक्ति अभियान खाद्य विभाग की.. <<     KHABAR : जिले के समस्त पूर्व सैनिक, विधवाओं एवं.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : परेड ग्राउंड पर समर कैंप का शुभारंभ, पुलिस.. <<     KHABAR : पुरूत्थान सामान्य नागरिक पंजीयन प्रणाली.. <<     NEWS : दुग्ध उत्पादकों में गुणवत्ता रखने एवं.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी के मौसम में फरिस्ता बने अयूब.. <<     KHABAR : बाल विवाह रोकने के लिए स्थापित कॉल सेण्टर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : इंदौर में अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश.. <<     KHABAR : जुम्बा व एरोबिक्स म्यूजिक पर झूमे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्‍था में.. <<     BIG NEWS : जिला कलेक्टर का निर्देश और खाद्य सुरक्षा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 2, 2023, 4:20 pm
KHABAR : रतलाम नगर निगम की बदहाली, निगम की फाइलें चाय की होटलों पर की जा रही साईन, आधा दर्जन फाइल थेली में लेकर घूम रहा अनजान शख्स, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। लापरवाही और लेटलतीफी के लिए मशहूर नगर निगम की बदहाल व्यवस्था को उजागर करने वाला एक और मामला सामने आया है। ताजा मामला नगर निगम के बाहर घूम रही जल प्रदाय विभाग की फाइलों को लेकर सामने आया है नगर निगम के जल प्रदाय विभाग से जुड़ी हुई फाइल है एक अनजान शख्स थेली में लेकर चाय की होटल पर पहुंचता है। जिसके बाद वहां नगर निगम की ड्रेस पहने निगमकर्मी पहुंचते हैं और फाइलों को देखने लगते हैं और साइन भी करते हैं। मामला तब और संदिग्ध हो जाता है जब नगर निगम की फाइलों पर सवाल पूछे जाने पर यह सभी लोग मौके से रवाना हो जाते हैं। गौरतलब है कि नियमानुसार नगर निगम की फाइलों को वरिष्ठ अधिकारी भी अपने साथ नहीं ले जा सकते हैं। लेकिन यहां जल प्रदाय विभाग की फाइलें चाय की होटलों पर साइन की जा रही है।

दरअसल इससे पूर्व में भी नगर निगम की महत्वपूर्ण और गोपनीय फाइलें पार्षद, पार्षद प्रतिनिधि और एजेंट लोगों के द्वारा बाहर ले जाने का मामला सामने आया था। इसके बाद फिर से नगर निगम की फाइल चाय की होटलों पर साइन होने का मामला वीडियो प्रमाण के साथ सामने आया है। इस वीडियो में सिविल ड्रेस में एक अनजान व्यक्ति आधा दर्जन फाइलें लेकर घूम रहा है। चाय की दुकान पर वह थैली में से नगर निगम की फाइलें एक के बाद एक निकालता है और वासी नगर निगम की ड्रेस में बैठे जल प्रदाय विभाग से जुड़े कर्मचारी को साइन करने के लिए देता है। हालांकि वीडियो बनते देख अनजान व्यक्ति और तथाकथित निगम कर्मी मौके से रवाना हो जाते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE