BREAKING NEWS
KHABAR : नागेश्वर मंदिर मे चोर का धावा, चार दानपेटी.. <<     BIG NEWS : नीट परीक्षा देकर लापता हुई इंदौर की.. <<     खरगोन में मोहर्रम का उत्साह चरम पर,.. <<     शिवपुरी जिले के खनियाधाना में शिक्षा पर सवाल,.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन महिला मंडल ने समाजसेवी.. <<     NEWS : राष्ट्र सेविका समिति ने योग दिवस पर कराया.. <<     NEWS : राष्ट्र संत कमलमुनि ‘कमलेश’ के सान्निध्य.. <<     कसरावद में किसानों ने फूंका आंदोलन का बिगुल,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मोहर्रम की रौनक से गुलजार हुआ खरगोन,.. <<     REPORT : एसपी राजेश व्यास ने की जनसुनवाई, 64.. <<     KHABAR : बायपास निर्माण को लेकर किसानों का गुस्सा,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन वाहन.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा.. <<     देवास के इटावा क्षेत्र में मोहर्रम का भव्य.. <<     खरगोन की बेटी आशियाना खान छुएगी आसमान,भारतीय.. <<     खरगोन के गोगाँवा के खेड़ी खुर्द की महिलाओं ने.. <<     VIDEO NEWS: पहले जमीन पर कब्जा, फिर विरोध करने पर.. <<     VIDEO NEWS: अनोखा प्रदर्शन,आवेदनों की माला पहनकर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 25, 2023, 1:24 pm
KHABAR : कलेक्टर के निर्देशों के परिपालन में जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र पर प्रति गुरुवार को मिलेगी मेडिकल बोर्ड की सुविधा, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देशों के परिपालन में  प्रत्येक गुरूवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक जिला मेडिकल बोर्ड अपनी सेवाऐं जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र समाज कल्याण परिसर परदेशीपुरा इंदौर में देगा। मेडिकल बोर्ड द्वारा इस दिन निशक्तजनों के मेडिकल प्रमाण-पत्र बनाने का कार्य होगा। इसके लिये निशक्तजनों को आधार कार्ड, समग्र आईडी, पासपोर्ट साईज फोटोग्राफस आदि लाना होंगे।

जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र की प्रशासकीय अधिकारी विजया सिंघार ने बताया कि इस केन्द्र में दिव्यांगों हेतु फिजियोथेरपी/ऑक्यूपेशनल थेरेपी, स्पीच थेरपी, मानसिक रूप से अस्वस्थ जनों का आईक्यू टेस्ट एवं परामर्श, आडियोमेट्री टेस्ट, विशेष शिक्षा, कृत्रिम अंगों एवं उपकरणों के निर्माण तथा वितरण, यूडीआईडी कार्ड एवं अन्य पुनर्वास सेवाएँ / सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिन दिव्यांगजनों को चिकित्सा प्रमाण-पत्र बनवाने संबंधी कार्य है वें संबंधित आवश्यक दस्तावेजों के साथ उक्त समयावधि में संस्था में संपर्क कर सकते है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE