BREAKING NEWS
KHABAR : नागेश्वर मंदिर मे चोर का धावा, चार दानपेटी.. <<     BIG NEWS : नीट परीक्षा देकर लापता हुई इंदौर की.. <<     खरगोन में मोहर्रम का उत्साह चरम पर,.. <<     शिवपुरी जिले के खनियाधाना में शिक्षा पर सवाल,.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन महिला मंडल ने समाजसेवी.. <<     NEWS : राष्ट्र सेविका समिति ने योग दिवस पर कराया.. <<     NEWS : राष्ट्र संत कमलमुनि ‘कमलेश’ के सान्निध्य.. <<     कसरावद में किसानों ने फूंका आंदोलन का बिगुल,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मोहर्रम की रौनक से गुलजार हुआ खरगोन,.. <<     REPORT : एसपी राजेश व्यास ने की जनसुनवाई, 64.. <<     KHABAR : बायपास निर्माण को लेकर किसानों का गुस्सा,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन वाहन.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा.. <<     देवास के इटावा क्षेत्र में मोहर्रम का भव्य.. <<     खरगोन की बेटी आशियाना खान छुएगी आसमान,भारतीय.. <<     खरगोन के गोगाँवा के खेड़ी खुर्द की महिलाओं ने.. <<     VIDEO NEWS: पहले जमीन पर कब्जा, फिर विरोध करने पर.. <<     VIDEO NEWS: अनोखा प्रदर्शन,आवेदनों की माला पहनकर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 25, 2023, 1:32 pm
KHABAR : मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिये शनिवार एवं रविवार को लगेंगे विशेष शिविर, कलेक्टर ने की युवाओं से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील की, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी इंदौर के नागरिकों से अपील की है कि वे मतदाता सूची का अवलोकन जरूर करें। वे यह देखें की मतदाता में उनका नाम है या नहीं। मतदाता सूची में नाम नहीं होने पर वे आवेदन कर अपना नाम जुड़वा सकते हैं। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन एवं निरसन के लिये शनिवार 26 अगस्त एवं रविवार 27 अगस्त को विशेष शिविर आयोजित किया जायेगा।

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये दिशा निर्देशानुसार जिले में 31 अगस्त तक मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य होगा। कोई भी नागरिक संबंधित मतदान केन्द्रों पर बीएलओ के पास जाकर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़ा है या नहीं देख सकते हैं। आगामी 31 अगस्त तक प्रत्येक मतदान केंद्रों पर बीएलओ उपस्थित रहेंगे। अगस्त माह में 26 और 27 तारीख को विशेष शिविर लगाएं जाएंगे। इस दिन सभी बीएलओ अपने मतदान केंद्र में आने वाले मतदाताओं के घर जाकर फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 का आवेदन लेंगे।

बताया गया कि जो नागरिक 1 अक्टूबर 2023 की तारीख पर 18 साल की उम्र पूरी कर रहे हैं उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए अग्रिम रूप से आवेदन लिए जा रहे हैं। 31 अगस्त तक प्राप्त हुए आवेदनों का निराकरण 22 सितंबर 2023 तक किया जाएगा। 4 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। नाम जुड़ने के बाद स्पीड पोस्ट के माध्यम से संबंधित मतदाताओं के वोटर आईडी कार्ड दिए गए पते पर पहुंचाये जायेंगे।

बताया गया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया मोबाइल एप अथवा पोर्टल के माध्यम से भी ऑनलाइन की जा सकती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE