BREAKING NEWS
KHABAR : नागेश्वर मंदिर मे चोर का धावा, चार दानपेटी.. <<     BIG NEWS : नीट परीक्षा देकर लापता हुई इंदौर की.. <<     खरगोन में मोहर्रम का उत्साह चरम पर,.. <<     शिवपुरी जिले के खनियाधाना में शिक्षा पर सवाल,.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन महिला मंडल ने समाजसेवी.. <<     NEWS : राष्ट्र सेविका समिति ने योग दिवस पर कराया.. <<     NEWS : राष्ट्र संत कमलमुनि ‘कमलेश’ के सान्निध्य.. <<     कसरावद में किसानों ने फूंका आंदोलन का बिगुल,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मोहर्रम की रौनक से गुलजार हुआ खरगोन,.. <<     REPORT : एसपी राजेश व्यास ने की जनसुनवाई, 64.. <<     KHABAR : बायपास निर्माण को लेकर किसानों का गुस्सा,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन वाहन.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा.. <<     देवास के इटावा क्षेत्र में मोहर्रम का भव्य.. <<     खरगोन की बेटी आशियाना खान छुएगी आसमान,भारतीय.. <<     खरगोन के गोगाँवा के खेड़ी खुर्द की महिलाओं ने.. <<     VIDEO NEWS: पहले जमीन पर कब्जा, फिर विरोध करने पर.. <<     VIDEO NEWS: अनोखा प्रदर्शन,आवेदनों की माला पहनकर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 25, 2023, 1:47 pm
KHABAR : मुख्यमंत्री चौहान ने किया अमर शहीद राजगुरु की जयंती और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. जेटली की पुण्य तिथि पर नमन, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमर शहीद राजगुरु की जयंती और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. अरुण जेटली की पुण्य-तिथि पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान तथा केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय स्थित सभागार में अमर शहीद राजगुरु तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. जेटली के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

अमर शहीद क्रांतिकारी राजगुरु का जन्म 1908 में महाराष्ट्र के पुणे जिले के खेड़ा में हुआ। वाराणसी में अध्ययन के दौरान उनका संपर्क क्रांतिकारियों से हुआ। वे जलियांवाला बाग हत्याकांड की नृशंसता से बहुत व्यथित और क्रोधित थे। अंग्रेज पुलिस अधिकारी साण्डर्स का वध करने में क्रांतिकारी राजगुरु ने शहीद भगत सिंह तथा क्रांतिकारी सुखदेव का पूरा साथ दिया था। क्रांतिकारी राजगुरू ने 23 मार्च 1931 को शहीद भगत सिंह तथा क्रांतिकारी सुखदेव के साथ लाहौर सेंट्रल जेल में फाँसी के तख्ते पर हँसते-हँसते झूलकर स्वतंत्रता संग्राम के प्रति लोगों के मन में अलख जगाई।

वरिष्ठ राजनीतिज्ञ अरूण जेटली का जन्म 28 दिसम्बर 1952 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने वकील से सफल राजनेता तक का सफर तय किया। वे भारत सरकार में वित्त और कॉर्पाेरेट मामलों के मंत्री रहे। राजनीति में आने से पहले वे सुप्रीम कोर्ट में लॉ प्रैक्टिस कर रहे थे। जेटली का 24 अगस्त 2019 को 66 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE