BREAKING NEWS
KHABAR : नागेश्वर मंदिर मे चोर का धावा, चार दानपेटी.. <<     BIG NEWS : नीट परीक्षा देकर लापता हुई इंदौर की.. <<     खरगोन में मोहर्रम का उत्साह चरम पर,.. <<     शिवपुरी जिले के खनियाधाना में शिक्षा पर सवाल,.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन महिला मंडल ने समाजसेवी.. <<     NEWS : राष्ट्र सेविका समिति ने योग दिवस पर कराया.. <<     NEWS : राष्ट्र संत कमलमुनि ‘कमलेश’ के सान्निध्य.. <<     कसरावद में किसानों ने फूंका आंदोलन का बिगुल,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मोहर्रम की रौनक से गुलजार हुआ खरगोन,.. <<     REPORT : एसपी राजेश व्यास ने की जनसुनवाई, 64.. <<     KHABAR : बायपास निर्माण को लेकर किसानों का गुस्सा,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन वाहन.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा.. <<     देवास के इटावा क्षेत्र में मोहर्रम का भव्य.. <<     खरगोन की बेटी आशियाना खान छुएगी आसमान,भारतीय.. <<     खरगोन के गोगाँवा के खेड़ी खुर्द की महिलाओं ने.. <<     VIDEO NEWS: पहले जमीन पर कब्जा, फिर विरोध करने पर.. <<     VIDEO NEWS: अनोखा प्रदर्शन,आवेदनों की माला पहनकर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 25, 2023, 1:56 pm
REPORT : हर 5 किमी की परिधि में होगी बैंकिंग सेवा, कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई डीएलसीसी की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर

Share On:-

खरगोन। कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा की अध्यक्षता में विशेष जिला स्तरीय बैंकर्स समीक्षा एवं सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी वयस्कों के बैंक खाते खोलने और सभी गांव के 5 किलोमीटर के दायरे/परिधि में बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने का रोडमैप तैयार करने पर चर्चा की गई। इसके अलावा जिले में 10 नए बैंक खोलने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इन बैंकों को खोलने के लिए भवन उपलब्ध कराने के लिए चर्चा की गई। 
कलेक्टर वर्मा ने कहा कि स्थानीय जनपद सीईओ से भवन के लिए समन्वय करे। साथ ही 5 किमी. के दायरे में बैंकिंग सुविधा के लिए सभी बैंकों की वर्तमान उपलब्धता सूची प्रदान की जाए। सभी वयस्कों के बैंक खाते खोलने के लिए स्थानीय महाविद्यालय सहित अन्य निकायों की महाविद्यालय आदि में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाए। इसके अलावा बचे नागरिकों के लिए भी विशेष कैम्प करें। बैठक में जिला पंचायत सीईओ ज्योति शर्मा, नाबार्ड के पाटिल, कृषि उपसंचालक एमएल चौहान, व्यापार एवं उद्योग विभाग के महाप्रबंधक एआर सोनी व सभी बैंकर्स उपस्थित रहे।  

जिले के ग्रामीण इलाकों में 10 नए बैंक खोले जाएंगे    
एलडीएम सुमेरसिंह सोलंकी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 10 नए बैंक खोले जाएंगे। नवीन बैंक अंतर्गत पलासखुर्द व पनवाडा में बैंक ऑफ बड़ौदा, चौपाली व सपाटिया में पंजाब नेशनल बैंक, बोरवल और कोटबैड़ा में एसबीआई बैंक, देवनलिया में कैनरा बैंक, धूपा बुजुर्ग में यूको बैंक तथा रूपगढ़ व मलगांव में यूबीओआई बैंक की नवीन ब्रांच खोली जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE