बडवानी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन म.प्र. भोपाल द्वारा प्रावधानित शिविरों के तहत तथा सिविल सर्जन डॉ. अनिता सिंगारे द्वारा दिये गये निर्देशों अनुसार राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम अंतर्गत गुरूवार को वृद्धजन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में चिकित्सालय के आर.एम.ओ डॉ. चेतन ब्राहम्णे व मनोरोग चिकित्सक डॉ. मनीष मालवीय, डॉ. राहुल पाटीदार तथा डॉ. राकेश पाटीदार शल्य रोग चिकित्सक, डॉ. चिन्गगबग लिन्धोगाम्बी देवी एमडीएस द्वारा चिकित्सालय में आने वाले विभिन्न रोगो से ग्रस्त वृद्धजनो का चेकअप कर आवश्यक जांच उपरांत उपचार एवं समझाईश दी गई ।