खरगोन। कसरावद जनपद की ग्राम पंचायत खलबूजुर्ग के ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर आवेदन दिया है की और शिकायत की है कि ग्राम पंचायत का जो पीने के पानी का जो नल आता है। उसे ग्राम का ही देवीसिंह सोलंकी चलाता है। नल कभी रात में 12रू00 बजे तो कभी 1रू00 बजे नल दिया जाता है। महिलाओं का कहना है कि हम मजदूरी करने वाले महिलाएं हैं हम प्रतिदिन मजदूरी पर जाती हैं। अब रात में इतनी देर से पानी अपने घर में भरेंगे तो सुबह मजदूरी पर कैसे जाएंगे। जबकि हम ग्रामीणों से हर महीने 100 नल के लिए हर घर से वसूला जाता है। तब भी हमें पानी नहीं मिल पाता है। बार-बार कहने पर भी वाटर मैन हमें बार-बार अपशब्दों से संबोधित करता है और दुर्व्यवहार करता है और हमें धमकाता भी है।। पूर्व में भी हमने जनपद पंचायत सीईओ मैडम को शिकायत की थी वह सरपंच को भी शिकायत की थी। जिस पर भी हमारी कोई भी सुनवाई आज तक नहीं हुई है। हम एसडीएम कार्यालय में आकर गुहार लगाते हैं कि हमारी समस्या का समाधान किया जाए एवं वाटर मैन को बदलकर उचित कार्रवाई की जाए। एसडीम महोदय के नाम तहसील कार्यालय में आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग करते हैं।