सरवानिया महाराज। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान संभवतया आगामी 21/22 सितंबर को सरवानिया महाराज में करोड़ों की लागत से ग्राम बरखेड़ा चौहान में बनने वाले कृषि आधारित बायो पार्क की आधारशिला रखेंगे।
प्रदेश के मुखिया के संभावित इस दौरे को लेकर हुए जावद उपखंड अधिकारी राजकुमार हलदर तथा तहसीलदार जावद यशंवत कुमार मुजाल्दे के साथ आज सरवानिया महाराज में इस आयोजन को लेकर जमीन देखी। उपरेड़ा आंकली रोड़ स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राउंड का निरीक्षण कर सभा स्थल का चयन किया।
हलदर ने बाहर से आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था के लिए नीमच सिंगोली रोड़ सेदरिया नर्सरी, बड़ी रुंण्डी स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड, मोरवन, लासूर, धामनिया की तरफ से आने वाले के मोटा खरा तथा आंकली मुकनपुरा की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए जोडेश्वर श्याम रुंण्डी वाले स्थानो का निरीक्षण किया। हेलीपैड की जगह तथा रोड शो रुट को लेकर निरीक्षण कर कार्य योजना को मूर्त रूप देने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्रसिंह जैन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, प्राचार्य स्मिता नागदा, परिषद कर्मचारी घनश्याम पाल सहित अन्य उपस्थित थे।