बड़वानी। लोकसभा सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल ने गुरूवार को पानसेमल अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय पानसेमल में उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन भोपाल के द्वारा 6 अतिरिक्त कक्ष के निर्माण के लिए 3 करोड़ 87 लाख रुपए से निर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल व मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंतसिंह पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष शीला विनोद वसावे, सचिन चौहान अध्यक्ष जनभागीदारी समिति, लोकेश शुक्ला, मनोहर पटेल, राम सोनवने अनुविभागीय अधिकारी रमेश सिसोदिया, साहेबराव चौधरी उपाध्यक्ष नगर परिषद पानसेमल, योगेश हरसोला, विनोद वसावे विशेष अतिथि की उपस्थिति में किया गया है ।
इस अवसर पर गजेंद्र सिंग पटेल ने कहा कि सरकार के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में सर्वांगीण विकास किया जा रहा है इसी कड़ी में इस महाविद्यालय को 6 अतिरिक्त कक्ष की सौगात दी गई है। बलवंत पटेल ने कहा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा बच्चों को स्कूटी दी जा रही है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बी एस मुझाल्दा ने स्वागत भाषण के साथ में प्रतिवेदन पड़ा। राम सोनाने व लोकेश शुक्ला ने भी विचार रखे हैं। उक्त कार्यक्रम में ग्रामीण नागरिक ,पत्रकार बंधु, छात्र/छात्राये उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रकाश सोलंकी ने किया व कार्यक्रम का आभार डॉ. सुनील बागले ने व्यक्त किया।