मंदसौर। पुलिस अधीक्षक मन्दसौर अनुराग सुजानिया के निर्देशन में तथा अति. पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी व एसडीओपी मंदसौर किर्ती बघेल के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी दलौदा संजीव सिह परिहार व उनकी टीम के द्वारा 01 स्थाई वारंटी को पकडा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 06.09.23 को थाना प्रभारी दलौदा द्वारा टीम गठीत कर माननीय न्यायालय से जारी थाना दलौदा के अपराध क्रमांक 60/19 धारा 302 भादवि 3(2)वी एसटी एससी एक्ट में स्थाई वारंटी लक्ष्मण पिता शांतीलाल मीणा निवासी नरवाली थाना अरनोद जिला प्रतापगढ को गिरफ्तार किया गया।
सराहनिय कार्य-
उनि संजीव सिंह परिहार थाना प्रभारी दलौदा, सउनि प्रमोद सिंह तोमर ,प्रआर 301 रशीद पठान , प्रआर 587 अजय चौहान, आर 191 दिलीप मेघवाल आर 314 यशवंत सिंह ,आर 385 अनिल आर्य का सराहनिय योगदान रहा।