शाजापुर। मोहर्रम का पर्व शाजापुर में धूमधाम और शांतिपूर्वक तरीके से मनाया जा रहा है। मोहर्रम की 7वीं तारीख को शहर के सभी मोहल्लों से दुलदुल बाबा और बुर्राक का जुलूस बड़ी शानो-शौकत के साथ निकाला गया। मीडिया प्रभारी सैयद आफताब अली ने बताया कि मगरिया, जुनीमण्डी, मनिहारवाड़ी, मोमनवाड़ी, कमरदीपुरा, मुगलपुरा, मीरकला, वजीरपुरा, जुगनवाड़ी, मोमनवाड़ी, महुपुरा, डांसी, बड़ा और कसाईवाड़ा क्षेत्र से जुलूस निकलकर बड़े चौक पर पहुंचे। यहां परंपरा के अनुसार दुलदुल और बुर्राक की दौड़ लगाई गई। दौड़ के बाद कुछ देर तक दुलदुल और बुर्राक को बड़े चौक पर स्थापित किया गया। जुलूस में मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। शहर मुहर्रम कमेटी सदर इमरान खरखरे की सदारत में सभी जुलूस पूरी शांति और अनुशासन के साथ निकाले गए।
मीडिया प्रभारी सैय्यद आफताब अली ने बताया कि
जुलूस के दौरान शहर मुहर्रम कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें सदर इमरान खरखरे, सबदर भाई, अकरम भाई खजांची, मिर्जा सोहराब बेग, सलीम भाई ठेकेदार सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारी शामिल थे।