BREAKING NEWS
देवास कलेक्ट्रेट में आशा कार्यकर्ताओं का.. <<     शाजापुर में वाहन चोर गिरोह का आतंक, शोरूम और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीईआईआर पोर्टल का कमाल, 20 लाख के 129 गुम.. <<     खरगोन में नर्मदा से मिला नीट छात्रा का शव,.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना के रोड जाम आंदोलन से पहले ही.. <<     KHABAR : 92वें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ में.. <<     KHABAR : शाजापुर में मोहर्रम का जुलूस धूमधाम से.. <<     शाजापुर में मोहर्रम की 7वीं तारीख पर उमड़ी.. <<     बड़वानी में मोहर्रम को लेकर पुलिस हाई अलर्ट.. <<     दतिया में हार्वेस्टर चालक के नाम पर किसान से 90.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     छतरपुर के ऐतिहासिक तालाबों पर भू-माफिया का.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में पैराडाईज होटल में.. <<     खरगोन जिले के बड़वाह के प्राचीन नागेश्वर.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर के घंटाघर क्षेत्र और काली.. <<     NEWS : भारत सरकार द्वारा आयोजित हज-2027 के लिए आवेदन.. <<     KHABAR : भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आंधी-तूफान ने ढहाया 12 लाख का पंचायत डोम,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2026, 12:42 pm
KHABAR : गौरक्षा सेना के रोड जाम आंदोलन से पहले ही जागा विद्युत विभाग, सुबह 8 बजे से शुरू किया सुधार कार्य, पढे़ दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। ग्राम आला उमरोद में विद्युत करंट से लगातार गोवंश एवं गौमाताओं की मृत्यु की घटनाओं को लेकर गौरक्षा सेना एवं ग्रामीणों के विरोध के बाद विद्युत विभाग हरकत में आया।  दिनांक 24 जून को गौरक्षा सेना के प्रस्तावित रोड जाम आंदोलन से पूर्व ही एमपीईबी की टीम सुबह 8 बजे से मौके पर पहुंचकर समस्या के समाधान हेतु कार्य में जुट गई।


इससे पूर्व गौरक्षा सेना, ग्राम आला उमरोद के गौसेवकों एवं ग्रामीणों ने कनिष्ठ यंत्री ग्रामीण श्री पवन पाटीदार को ज्ञापन सौंपकर समस्या के स्थायी निराकरण की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि हनुमान मंदिर के पास स्थित विद्युत पोल एवं लाइन में करंट प्रवाहित होने से पिछले दिनों हुई बारिश के बाद 1 गोवंश एवं 1 गौमाता की मृत्यु हो चुकी है। कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।


दिनांक 23 जून को पुनः एक गौमाता करंट की चपेट में आ गई, जिसकी स्थिति गंभीर बताई गई। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों एवं गौसेवकों में भारी आक्रोश व्याप्त था। ग्रामीणों ने चेतावनी दी थी कि यदि समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा।


ज्ञापन में विद्युत लाइन, पोल एवं डीपी की जांच एवं मरम्मत, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई, खुले विद्युत तारों को सुरक्षित करने, नियमित निरीक्षण व्यवस्था तथा शिव मंदिर के पीछे स्थित विद्युत डीपी के चारों ओर सुरक्षा हेतु बाउंड्रीवाल/फेंसिंग निर्माण की मांग की गई।


गौरक्षा सेना एवं ग्रामीणों ने कहा कि विभाग द्वारा शुरू किए गए सुधार कार्य का स्वागत है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान होने तक वे इस विषय पर निगरानी बनाए रखेंगे ताकि भविष्य में किसी गौमाता, गोवंश अथवा ग्रामीण की जान खतरे में न पड़े।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE