BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2026, 5:31 pm
NEWS : श्री कल्लाजी वेद विद्यालय में नव प्रवेशित 48 बटुकों का उपनयन संस्कार वैदिक विधान के अनुसार संपन्न, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषा अवतार कल्लाजी वेदपीठ द्वारा संचालित निरूशुल्क आवासीय वेद विद्यालय में नव प्रवेशी 48 बटुकों का ज्येष्ठ शुक्ल दशमी बुधवार को वैदिक विधान के अनुसार कल्याण लोक स्थित भव्य यज्ञ शाला में उपनयन संस्कार संपन्न कराया गया। वेदपीठ के आचार्यों एवं वरिष्ठ बटुकों के वैदिक मंत्रोच्चार एवं यज्ञ की साक्षी में कराए गए उपनयन संस्कार का यह दृश्य किसी प्राचीन ऋषि आश्रम के समकक्ष प्रतीत हो रहा था। इस मौके पर बटुकों के अभिभावक वेदपीठ के न्यासी एवं पदाधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में दर्शकों की भी साक्षी रही। नव प्रवेशित विद्यार्थियों में राजस्थान, मध्य प्रदेश व गुजरात, के बटुकों का वैदिक विधान के अनुसार उपनयन संस्कार कराया गया। गुरु परंपरा को पोषित करने वाले इस वेद विद्यालय का संचालन वर्ष 2005 से निरूशुल्क आवासीय रूप में किया जा रहा है जिसमें अब तक लगभग 500 बटुक वेदाध्ययन के साथ ही ज्योतिष एवं कर्मकांड का ज्ञान प्राप्त कर बड़ी सहजता के साथ अपना जीवोकापार्जन  कर रहे हैं। ठाकुर श्री कल्ला जी के सानिध्य में वेदपीठ के आचार्य गोपाल व्यास, त्रिलोक शर्मा पांडे सहित अन्य आचार्यों ने नव प्रवेशी बटुकों को गुरु मंत्र देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन कैलाश मूंदड़ा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE