चित्तौड़गढ़। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत साडास थाना पुलिस एवं जिला विशेष टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 25 ग्राम अवैध एमडीएमए (मौली) पाउडर बरामद किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, उदयपुर गौरव श्रीवास्तव द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एएसपी मुकुल शर्मा के निर्देशन व निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी साडास आजाद पटेल मय जाप्ता एवं डीएसटी की संयुक्त टीम का गठन किया गया। विश्वसनीय मुखबिर से प्राप्त सूचना, सतत आसूचना संकलन एवं तकनीकी सहायता के आधार पर संयुक्त टीम द्वारा मंगलवार को सालरिया गांव के बाहर मेन रोड बस्सी-साडास मार्ग पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल पर जा रहे लक्की उर्फ लोकेंद्र सिंह राजपूत निवासी तुमड़िया थाना साडास एवं फाजिल पुत्र अजीज मिरासी निवासी साडास हाल बस्सी थाना बस्सी को रोककर नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से 25 ग्राम अवैध एमडीएमए (मौली) पाउडर मय प्लास्टिक थैली बरामद किया गया।
पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ को नियमानुसार जब्त कर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया तथा दोनों अभियुक्तों को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। प्रकरण दर्ज कर जब्तशुदा अवैध मादक पदार्थ के स्रोत एवं आपूर्ति श्रृंखला के संबंध में अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्तरू-
1. लक्की उर्फ लोकेंद्र सिंह राजपूत निवासी तुमड़िया थाना साडास।
2. फाजिल पुत्र अजीज मिरासी निवासी साडास हाल बस्सी थाना बस्सी।
थाना साडास
थानाधिकारी आजाद पटेल,कानि. रामलाल, लक्ष्मण,शंकरलाल, रोहिताश, निखिल।
विशेष टीम-1
एएसआई राजकुमार, (साइबर सेल), कानि. रामावतार ,सुनील कुमार, प्रहलाद कुमार,पदम कुमार,हरिराम,हेमराज, दुर्गेश,मनीष,रामनरेश, कमलेश।
टीम- 2
हैड कानि. भूपेन्द्र सिंह,कानि. राजदीप सिंह, विजय सिंह, दीपक कुमार, विक्रम, दुर्गाराम।