नीमच। जिले की मनासा विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया था। करीब 100 से 150 लोग यात्रा के सामने आ गए थे। भाजपा नेताओं ने काफी देर तक इन लोगों को समझाने की कोशिश की। इसी दौरान यात्रा पर अचानक पथराव शुरू हो गया। इस हमले में यात्रा में शामिल वाहनों के कांच फूट गए। इस मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को हिरासत में लिया था। वहीं 19 आरोपियों को नामजद किया है। पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में बुुधवार को कांग्रेसियों ने रामपुरा थाने के बाहर धरना प्रदर्शन भी किया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस प्रशासन ने रामपुरा टीआई को लाईन अटैच कर दिया है।