सतवास। अल्पवर्षा से सतवास तहसील सहित संपूर्ण क्षेत्र मे किसानों की सोयाबीन मक्का सहित खरीफ की सभी फसलें चौपट हो गई। किसानों की इस ज्वलंत मांग को लेकर किसानों के साथ कांटाफोड मे कांग्रेस पार्टी ने गांधी चौराहे पर सभा आयोजन कर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। सभा को पीसीसी सदस्य मनोज होलानी प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता निर्मल पुरोहित ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजाराम यादव ने संबोधित किया। सभा के पश्चात बरसते पानी मे कांग्रेस नेता व किसानों ने थाना परिसर मे पहुंचकर नायब तहसीलदार राजाराम कन्नौज को थाना प्रभारी हीना डावर की उपस्थिति मे खेतो मे सर्वे कराकर उचित मुआवजा एवं बीमा राशि दिलाई जाने, 2021 के फसल बीमे की राशि तत्काल दिलाई जाने सहित ऋण माफी के साथ ही सात बिंदुओं पर ज्ञापन का दिया गया।