उन्हेल। प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी कृष्ण लाल चंदानी का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर एवं व्यापारी गणों के सहयोग से नगर के प्रमुख चौराहा पर सीसीटीवी कैमरे की सौगात दीए जाने पर प्रेस क्लब द्वारा शाल श्रीफल से स्वागत सम्मान किया गया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं इस अवसर पर नागदा एसडीएम सी एम खान, नागदा सीएसएपी पिंटू सिंह बघेल, नागदा तहसीलदार राधेश्याम पाटीदार उन्हेल नायब तहसीलदार रामविलास वाक्तालिया, एस आई पवन वास्केल, प्रेस क्लब अध्यक्ष निर्मल सोलंकी, संजय कुंडल धर्मेंद्र चौधरी पद्माकर पाध्ये, दिनेश सोलंकी, चौन सिंह रघुवंशी, अविनाश उपाध्याय, दीपक पोरवाल, दीपक पाल सतीश सोनी ,अतुल उपाध्याय,राहुल शर्मा, मयूर जैन, विपुल जैन, अनिल कपासिया, दिलीप परमार, प्रवीण जैन, राकेश वक्तालीया, गोविन्द सलित्रा, दिलीप परमार, नितेश वर्मा, पदम मालवीय, सूरज गोंड, शकील शाह, शुभम सोलंकी, प्रियंका माली आदि पत्रकारों सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।