खरगोन। बता दे मध्यप्रदेश में शासन स्तर पर चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओ को संचालित करने में विभाग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए 07 कर्मकार अवार्ड प्राप्त किए उसके बावजूद शासन स्तर पर विभाग की मूलभूत मांगो पर ध्यान नहीं दिया जा रहा ऐसे में 06 सितंबर को खरगोन कृषि विभाग संयुक्त मोर्चा संघ ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान कृषि उपसंचालक एम एल चौहान ने बताया कि कर्मचारियो की कमी होने के बावजूद विभाग ने कृषि क्षेत्र में अनुठा मुकाम हासिल किया है ऐसे में रिक्त पदों में भर्ती के अलावा अन्य विभागों के समतुल्य कर्मियो के वेतनमान में वृद्धि की जाएं जिससे कृषि क्षेत्र में प्रदेश अव्वल स्थान प्राप्त कर सके।