राजगढ़। मामा तेरे राज में आम जनता के हक अधिकार की लड़ाई राजनीतिक षड्यंत्र का शिकार होती हुई नजर आ रही है। एक ऐसा ही मामला राजगढ़ जिले के नगर पचोर में देखने को मिला। पचोर में रेलवे गेट खुलवाने की मांग को लेकर बैठे आमरण अनशन पर रामचंद्र नागर को राजनीतिक दबाव के कारण पुलिस प्रशासन द्वारा आमरण अनशन से जबरदस्ती उठाकर अपने साथ ले जाया गया। आक्रोशित लोगों ने रामचन्द्र नागर की रिहाई और गेट खोलने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। नगर में महिलाओं व पुरुषों ने आक्रोशित होकर हजारों की संख्या में विरोध रैली निकाली और प्रशासन खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे। जनता की इस दौरान किसी भी जिम्मेदार अधिकारी व जनप्रतिनिधि ने सुनवाई नहीं की। इस पर आक्रोशित होकर सांसद रोडमल नागर का पुतला दहन किया गया। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रशासन भी नेताओं की वाहवाही लूटने में लगा है।