BREAKING NEWS
NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भगवानपुरा में दगड़खेड़ी किसानों का आंदोलन.. <<     VIDEO NEWS: महाराणा प्रताप जयंती पर 17 जून को भव्य.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप जयंती पर नीमच में भव्य.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : वीर शिरोमणि, राष्ट्र गौरव एवं स्वाभिमान.. <<     खरगोन में दगड़खेड़ी किसानों का नौवें दिन भी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 14, 2023, 8:15 pm
NEWS : ऋषियों के विज्ञान की प्रयोगशाला है यज्ञशाला, वेदों से ही भारत विश्वगुरू- डॉ. शर्मा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंडलाचरण में यज्ञ विज्ञान पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता वनस्थली विद्यापीठ से आए वेद विभाग के सहायक आचार्य डॉ भेषराज शर्मा ने कहा कि यज्ञ शब्द यज-धातु से सिद्ध होता है। जिसका अर्थ है देव पूजा, संगतिकरण और दान। संसार के सभी श्रेष्ठकर्म यज्ञ कहे जाते हैं। यज्ञ को अग्निहोत्र, देवयज्ञ, होम, हवन, अध्वर भी कहते हैं। सब लोग जानते हैं कि दुर्गंधयुक्त वायु और जल से रोग, रोग से प्राणियों को दुख और सुगंधित वायु तथा जल से आरोग्य और रोग के नष्ट होने से सुख प्राप्त होता है। जहां होम होता है वहां से दूर देश में स्थित पुरुष के नासिका से सुगंध का ग्रहण होता है, वैसे दुर्गंध का भी। इतने से ही समझ लो कि अग्नि में डाला हुआ पदार्थ सूक्ष्म होकर फैल कर वायु के साथ दूर देश में जाकर दुर्गंध की निवृत्ति करता है। मुख्य अतिथि जयपुर से आए दीपचंद्र शर्मा ने कर्म की प्रधानता के द्वारा यज्ञ पर प्रकाश डाला, विशिष्ट अतिथि मंडलाचारण ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि गणेश दास चरण ने पर्यावरण को शुद्ध करने में यज्ञ किस प्रकार सहायक है इसपर बल दिया। 
अध्यक्षीय उद्बोधन में वैदिक विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन कैलाशचन्द्र मूंदड़ा ने हिंदी दिवस की बधाई देते हुए वेदों के ऊपर व्याख्यान और हिंदी दिवस को एक संयोग ही बताया। उन्होंने कहा कि वैदिक ज्ञान विज्ञान के द्वारा ही भारत का नाम संपूर्ण विश्व में हुआ है। वेदों में राष्ट्रभक्ति से लेकर नैतिक मूल्यों तक की बात की गई है। संयोजक एवं विश्वविद्यालय प्रवक्ता डॉ मृत्युञ्जय तिवारी ने बताया कि सम्मानित अतिथि उपसरपंच आयुदान गढ़वी ने यज्ञों के विज्ञान को समझाकर प्रत्येक घर में होने वाले सामान्य यज्ञों की चर्चा की। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के विजयदान चारण, नारायण गिरी गोस्वामी, शारदा चारण, पीयूष चारण, आयुष चारण, सोना चारण, पूजा चारण, अजयदीप लुहार आदि ने अपनी प्रस्तुतियां दी। संचालन करते हुए विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ हीरालाल लुहार ने कहा कि वेद से ही भारत विश्व गुरु कहलाया। कार्यक्रम श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय एवं महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। 
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्यामसुंदर झंवर, शेरसिंह राजपूत, मोतीलाल मीणा, हरिकिशन अहीर, राजूलाल मीणा, नवनीत सिंह गहलोत, लोकेश कुमार भट्ट, सुनीता जैन, सागर चारण, रेखा चारण, मोहासिन खान, पत्रकार अनिल भट्ट आदि उपस्थित रहे ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE