BREAKING NEWS
BIG NEWS : सिंगोली क्षेत्र की बेटी संजीदा खान बनी.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ क्षेत्र के तरौली जंगल में लगी भीषण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कलेक्टर मिश्रा ने कालातीत सदस्यों को ऋण.. <<     KHABAR : क्रांति सूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : प्रशासन की निगरानी में बांटे कपास बीज,.. <<     BIG NEWS : जावरा-उज्जैन सड़क मार्ग सिंहस्थ मेले के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी में भयानक सड़क हादसा, इंदौर से.. <<     VIDEO NEWS: अगर आपने भी लगवाई है कोवेक्सीन तो ये खबर.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत 4 जून को होगी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कलेक्टर गुप्‍ता की अध्यक्षता में हुई.. <<     REPORT : जिले के खातेगांव अनुभाग में बिना मुंढेर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जिले में फसलक्षति मुआवजा वितरण में.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी ने नगर निगम ने चलाया अभियान,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास विभाग ने बच्चों के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 7, 2023, 5:17 pm
KHABAR : मुख्यमंत्री चौहान ने वर्चुअली किया जिले में स्वीकृत 85.28 करोड़ रूपए लागत के 32 कार्यों का लोकार्पण और 1738.84 करोड़ रूपए लागत के 211 कार्यों का भूमिपूजन, पढ़े खबर 

Share On:-

धार। नर्मदा जी का जल जिले में भी आएगा और खेतों में भी आएगा। इसलिए में धार जिले की सभी बहनों को मेरी ओर से बधाई देता हूं। ग्रामों में घर तक पानी आने पर अब बहनें और उनका परिवार खुश हैं। ये बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज जल जीवन परियोजना के तहत धार जिले के ग्राम तलवाड़ा की निवासी नर्मदा बैरागी से चर्चा करते हुए कही। 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज विकास उत्सव तहत प्रदेशव्यापी विभिन्न अधोसंरचना एवं विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं भूमिपूजन के अंतर्गत धार जिले में स्वीकृत 85.28 करोड़ रूपए लागत के 32 कार्यों का वर्चुअली लोकार्पण और 1738.84 करोड़ रूपए लागत के 211 कार्यों का भूमिपूजन कर रहे थे। यहां पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित कार्यक्रम में विधायक नीना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेढा, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, पूर्व विधायक सरदारपुर वेलसिंह भूरिया, नगर पालिका अध्यक्ष नेहा बोड़ाने सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, विद्यार्थी और आमजन उपस्थित थे। 

मुख्यमंत्री चौहान ने सबसे पहले नमस्कार करते हुए पूछा की आप किस ग्राम से हो ? जवाब दिया की ग्राम तलवाड़ा रहने वाली हु। सीएम ने पूछा पीने के पानी के क्या हाल हैं वहां ? जवाब दिया की पहले बहुत दिक्कतें थी। जंगल जंगल जाना पड़ता था, किसी के ट्यूबवेल पर जाना पड़ता हमारे बच्चें परेशान होते थे। अब नल लग गए तो हमें बहुत सुविधाएं हो गई। पूरा परिवार खुश हैं। सीएम ने पूछा घर तक पानी आने पर गांव की सभी बहनें खुश है ? जवाब दिया - जी सभी बहुत ही ज्यादा प्रसन्न हैं। विधायक नीना वर्मा ने भी सीएम से चर्चा कर धार को मेडिकल कॉलेज और लॉ कॉलेज की सौगात देने पर धन्यवाद दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE