शाजापुर। विधानसभा चुनाव अभियान की कमान अब भाजपा के स्टार प्रचारक संभालने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिले में चुनाव प्रचार करने के लिए 14 नवंबर को शाजापुर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी की आम सभा के पहले जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा अन्य स्टार प्रचारक को भी उतारने की तैयारी में है। पीएम के आने की संभावना को देखते हुए उज्जैन रेंज के डीआईजी अनिल कुशवाह, कलेक्टर किशोर कन्याल, एसपी यशपाल सिंह राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक नायक सहित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने लालघाटी स्थित बापू की कुटिया के पास हेलीपैड और सभा स्थल के लिए निरीक्षण किया।