BREAKING NEWS
शिवपुरी के पिछोर मारपीट मामले में लोधी युवा.. <<     शिवपुरी पुलिस की बड़ी सफलता, 25 लाख की चोरी का.. <<     बड़वानी-खरगोन मार्ग पर बड़ा हादसा टला, बस पुल.. <<     खरगोन की बेटी का कमाल, भारतीय वायु सेना में.. <<     बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला,राम.. <<     बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बड़ा धमाका,.. <<     REPORT : मंदसौर-नीमच संसदीय क्षेत्र के विकास को.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने की सीएम.. <<     छतरपुर में पिता-पुत्र की मौत पर भारी.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर- 2026 बना ग्रामीणों की.. <<     देवास में "सेफ क्लिक 2.0" का अभियान,सिविल लाइन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जहरीला पदार्थ खाने वाले युवक-युवती की मौत,.. <<     BIG NEWS : एमपी में झमाझम मानसून, 2 जुलाई से और तेज.. <<     BIG NEWS : शामगढ़ थाना क्षेत्र के सगोरिया मुक्तिधाम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे मांगीलाल अहीर, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : भादवामाता कॉरिडोर के लिए 17 करोड़ रुपये की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0” अभियान में पुलिस की जागरूकता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 30, 2026, 11:26 am
NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर- 2026 बना ग्रामीणों की उम्मीदों का आधार, वर्षों पुरानी समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 ग्रामीणों के लिए त्वरित समाधान और राहत का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। जिले की ग्राम पंचायत सतखंडा एवं भावलिया में आयोजित शिविरों में वर्षों से लंबित राजस्व एवं भूमि संबंधी प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर ग्रामीणों को बड़ी राहत प्रदान की गई।

40 वर्षों बाद मिला स्वामित्व योजना का भूखंड पट्टा- 
ग्राम पंचायत सतखंडा के महादेवपुरा निवासी गोपाल पुत्र लक्ष्मण रावत ने शिविर में स्वामित्व योजना के तहत भूखंड पट्टे के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि वे पिछले लगभग 40 वर्षों से अपने मकान में निवास कर रहे थे, लेकिन भूमि स्वामित्व का कोई वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं था।

शिविर प्रभारी के निर्देश पर पंचायत समिति निम्बाहेड़ा के विकास अधिकारी लक्ष्मण खटीक एवं संबंधित विभागों की टीम ने प्रकरण की जांच कर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कीं। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के चलते शिविर में ही गोपाल रावत को स्वामित्व योजना के तहत भूखंड का पट्टा जारी कर उपखंड अधिकारी एवं विकास अधिकारी द्वारा प्रदान किया गया।

पट्टा मिलने पर गोपाल रावत ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि चार दशक पुरानी समस्या का समाधान शिविर में ही हो गया। अब वे पट्टे के आधार पर बैंक ऋण सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री, विधायक एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

चरलिया गदिया गांव को मिली आबादी विस्तार की सौगात-
ग्राम पंचायत भावलिया में आयोजित शिविर के दौरान ग्राम चरलिया गदिया के ग्रामीणों ने आबादी विस्तार के लिए भूमि आरक्षित करने की मांग रखी। इस पर शिविर प्रभारी ने तहसीलदार निम्बाहेड़ा घनश्याम जरवार को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

राजस्व एवं पंचायती राज विभाग की संयुक्त टीम ने दस्तावेजों का परीक्षण एवं सभी औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए शिविर में ही 2.80 हेक्टेयर भूमि आबादी विस्तार के लिए आरक्षित कर दी।

इस निर्णय से गांव के नियोजित विकास, आवासीय विस्तार एवं भविष्य में सार्वजनिक सुविधाओं के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। ग्रामीणों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के माध्यम से राजस्व, भूमि, प्रमाण-पत्र, सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य जनसेवा से जुड़े मामलों का गांव स्तर पर ही त्वरित समाधान किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है।

शिविर के दौरान उपखंड अधिकारी विकास पंचोली, पूर्व उपप्रधान अशोक जाट, तहसीलदार घनश्याम जरवार, विकास अधिकारी लक्ष्मण खटीक, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE