BREAKING NEWS
BIG REPORT : मंदसौर पुलिस कंट्रोल रूम में जनसुनवाई,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की विधानसभा बैतूल.. <<     KHABAR : खरगोन में पेंशनर्स का हुंकार, 5 लाख.. <<     खरगोन में आबकारी का बड़ा एक्शन, लाखों की अवैध.. <<     VIDEO NEWS: सरकारी जमीन पर कब्जे का खेल!,सीमांकन के.. <<     KHABAR : सामुदायिक भवन निर्माण की राशि स्वीकृत.. <<     शाजापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 27 लाख के गुम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सीताराम जाजू सागर (हर्कियाखाल) डैम की.. <<     BIG NEWS : मोहन सरकार की मंत्री प्रतिमा बागरी को.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज ने श्रद्धा के साथ.. <<     उन्हेल में पहली ही बारिश में खुली पोल, ₹5.54.. <<     छतरपुर में सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण.. <<     NEWS : न्याय तक आसान पहुंच, स्थायी लोक अदालत के.. <<     NEWS : राम मंदिर में चढ़ावा घोटाले की उच्च स्तरीय.. <<     NEWS : भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू होगा 21वां.. <<     NEWS : किसानों के हित में ग्रामीण कांग्रेस का.. <<     KHABAR : नीमच में विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 30, 2026, 2:31 pm
KHABAR : खरगोन में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 13 लाख की अवैध शराब व थार जब्त, तस्कर फरार, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। जिले में आबकारी विभाग ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की शराब और एक महिंद्रा थार वाहन जब्त किया है। हालांकि कार्रवाई के दौरान तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस और आबकारी विभाग अब वाहन नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटे हैं।

जानकारी के अनुसार, महेश्वर क्षेत्र में आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इंदौर की ओर से एक काले रंग की थार कार में अवैध शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है। सूचना मिलते ही आबकारी उपनिरीक्षक देवराज नगीना के नेतृत्व में टीम ने एबी रोड पर घेराबंदी की।

टीम को देखकर कार सवार तस्कर वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। मौके पर गवाहों की मौजूदगी में जब वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें से 243 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद हुई। इसमें 25 पेटी देशी प्लेन मदिरा, एक पेटी मैकडॉवेल व्हिस्की और एक पेटी लंदन प्राइड व्हिस्की शामिल है।

आबकारी विभाग के अनुसार, जब्त शराब और महिंद्रा थार वाहन सहित कुल माल की अनुमानित कीमत करीब 13 लाख 13 हजार 348 रुपये आंकी गई है। मामले में मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

विभाग ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE