BREAKING NEWS
KHABAR : जमीन पर कब्जे से परेशान दिव्यांग किसान.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस को ऑपरेशन.. <<     VIDEO NEWS: सरकारी आदेश बेअसर, अतिक्रमण से परेशान.. <<     VIDEO NEWS: अपने ही घर में असुरक्षित परिवार,बेटे से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीमांकन के लिए भटकता रहा किसान, जनसुनवाई.. <<     KHABAR : पुत्र की प्रताड़ना से परेशान वृद्ध ने लगाई.. <<     VIDEO NEWS: सरकारी आदेश बेअसर, अतिक्रमण से परेशान.. <<     KHABAR : उन्हेल में 5.54 करोड़ के नाले की गुणवत्ता पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग.. <<     KHABAR : 37 लीटर की टंकी में डाल दिया 41 लीटर पेट्रोल,.. <<     KHABAR : मूलभूत सुविधाओं के अभाव पर फूटा महिलाओं.. <<     WEATHER: एमपी में मानसून का कहर, 5 जिलों में 4 इंच तक.. <<     VIDEO NEWS: विकास के इंतजार में नीमच का वार्ड.. <<     युवाओं का भविष्य बेचने निकले तस्कर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का चौकन्ना बालाजी क्षेत्र और.. <<     शिवपुरी के पिछोर मारपीट मामले में लोधी युवा.. <<     शिवपुरी पुलिस की बड़ी सफलता, 25 लाख की चोरी का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 30, 2026, 1:20 pm
REPORT : सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग लेकर जनसुनवाई में पहुंची महिला, प्रशासनिक कार्रवाई अधूरी रहने का लगाया आरोप, कलेक्टर से दोबारा अभियान चलाने की गुहार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले की सिंगोली तहसील के ग्राम लुहारिया जाट निवासी कमला गुर्जर पत्नी भेरूलाल गुर्जर मंगलवार को जनसुनवाई में गले में आवेदनों की माला पहनकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं। उन्होंने कलेक्टर को आवेदन सौंपते हुए शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई दोबारा कराने की मांग की। उनका आरोप है कि प्रशासनिक आदेश जारी होने और कार्रवाई शुरू होने के बावजूद आज तक शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त नहीं हो सकी है।

कमला गुर्जर ने बताया कि अतिरिक्त तहसीलदार, टप्पा रतनगढ़ द्वारा 7 मई 2026 को संबंधित शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने का आदेश जारी किया गया था। इसके बाद 26 मई 2026 को तहसीलदार, राजस्व अधिकारियों एवं पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रारंभ की गई।

उन्होंने आरोप लगाया कि कार्रवाई के दौरान कथित अतिक्रमणकारियों ने विरोध करते हुए विवाद और पत्थरबाजी कर दी, जिसके कारण प्रशासनिक कार्रवाई बीच में ही रोकनी पड़ी। इस घटना में उन्हें एवं उनके पति को चोटें भी आईं, जबकि राजस्व अमला कार्रवाई पूरी नहीं कर सका।

पीड़िता का कहना है कि आदेश जारी होने के बावजूद शासकीय भूमि आज भी अतिक्रमण की चपेट में है। उन्होंने कलेक्टर से मांग की कि संबंधित अधिकारियों को पुनः निर्देश जारी कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी कराई जाए, ताकि न्यायालयीन एवं प्रशासनिक आदेशों की पालना सुनिश्चित हो सके तथा शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जा सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE