BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 30, 2026, 1:15 pm
KHABAR : मूलभूत सुविधाओं के अभाव पर फूटा महिलाओं का गुस्सा, कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया प्रदर्शन, प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर सालों पुरानी समस्या का स्थाई समाधान कराने की उठाई मांग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के वार्ड क्रमांक-1 में सड़क, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव से परेशान महिलाओं का आक्रोश मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर वार्ड की वर्षों पुरानी समस्याओं का स्थायी समाधान कराने की मांग की।

महिलाओं ने बताया कि ट्रिनिटी स्कूल के पीछे स्थित गली आज भी पक्की सड़क से वंचित है। बारिश के मौसम में पूरी गली कीचड़ से भर जाती है, जिससे पैदल आवागमन तक मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि जलभराव के कारण जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा भी बना रहता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है।

प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने आरोप लगाया कि वार्ड पार्षद राकेश किलोरिया को कई बार समस्याओं से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। उनका कहना था कि जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचकर समस्याएं सुनते तो हैं, लेकिन समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं की जाती।

महिलाओं ने सड़क निर्माण के साथ-साथ स्ट्रीट लाइट और पेयजल व्यवस्था में सुधार की भी मांग की। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वार्डवासियों को मूलभूत नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द आवश्यक विकास कार्य कराए जाएं, ताकि लोगों को रोजमर्रा की परेशानियों से राहत मिल सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE