BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: अतिक्रमण की चपेट में संपर्क मार्ग, बरसात.. <<     KHABAR : मानसून में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व का कोर.. <<     KHABAR : खरगोन में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 13.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शाजापुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि, 27 लाख रुपये.. <<     VIDEO NEWS: दिव्यांग किसान की जमीन पर कब्जा,खेती से.. <<     KHABAR : जमीन पर कब्जे से परेशान दिव्यांग किसान.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस को ऑपरेशन.. <<     VIDEO NEWS: सरकारी आदेश बेअसर, अतिक्रमण से परेशान.. <<     VIDEO NEWS: अपने ही घर में असुरक्षित परिवार,बेटे से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीमांकन के लिए भटकता रहा किसान, जनसुनवाई.. <<     KHABAR : पुत्र की प्रताड़ना से परेशान वृद्ध ने लगाई.. <<     VIDEO NEWS: सरकारी आदेश बेअसर, अतिक्रमण से परेशान.. <<     KHABAR : उन्हेल में 5.54 करोड़ के नाले की गुणवत्ता पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग.. <<     KHABAR : 37 लीटर की टंकी में डाल दिया 41 लीटर पेट्रोल,.. <<     KHABAR : मूलभूत सुविधाओं के अभाव पर फूटा महिलाओं.. <<     WEATHER: एमपी में मानसून का कहर, 5 जिलों में 4 इंच तक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 3, 2023, 5:46 pm
KHABAR : जयभान सिंह का बड़ा बयान, बोले-राष्ट्र सम्मान का प्रतीक राम मंदिर, कांग्रेस दुखी है तो बाबरी ढांचे के फोटो पर वोट मांगे, पढे़ खबर

Share On:-

ग्वालियर। भाजपा के वरिष्ठ नेता व महाराष्ट्र के सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया का बड़ा बयान सामने आया है। पवैया ने कहा है कि राम मंदिर राष्ट्र के सम्मान का प्रतीक स्मारक है। इसके लिए हम (भाजपा के लोगों ने) अपना ख़ून पसीना बहाया है। इसलिए हम तो इस ऐतिहासिक क्षण के लिए खुशियां मनाएंगे कांग्रेस यदि दुखी है तो वो बाबरी ढांचे की फोटो लगाकर बाबर के वंशजों से वोट मांगे किसने रोका है। साथ ही पवैया ने कहा कि मराठा समाज के आंदोलन को लेकर महाराष्ट्र की सरकार संवेदनशील तरीके से कदम उठा रही है। मुझे विश्वास है निर्धारित समय सीमा में इसका हल निकल आएगा।


राम भक्त तो खुशियां मनाएंगे
ग्वालियर में भाजपा के संभागीय मीडिया सेंटर पर पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व मंत्री जयभान सिंह ने कहा कि अब से कुछ दिन बाद अयोध्या में इतिहास की बड़ी घटना होने वाली है पांच सदी बाद रामलला भव्य मंदिर में विराजने वाले हैं। एक सपना पूरा होने वाला है जिसके लिए एक राजनीतिक दल के रूप में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने खून पसीना बहाया, जेल काटी , हम लोग तो खुशियां मनाएंगे और चुनाव में राम मंदिर का पोस्टर लगेगा वोट मांगेंगे क्योंकि ये किसी सम्प्रदाय का मुद्दा नहीं है राम मंदिर राष्ट्र के सम्मान का स्मारक है।


राम मंदिर निर्माण से कांग्रेस दुखी है इस लिए वकील खड़े किए हैं
प्रखर हिंदूवादी नेता पवैया ने कहा कि राम मंदिर निर्माण से कांग्रेस दुखी है क्योंकि उसने इसके खिलाफ वकील खड़े किये, विरोध किया। जब सेवकों पर गोलियां चलीं उसका समर्थन किया, तो बाबरी ढांचे के फोटो के साथ अपने नेताओं के रोते हुए फोटो लगाएं और बाबर के वंशजों से वोट मांगे किसने रोका है।


ऐसे मुद्दे भी जरुरी जो चुनाव में राष्ट्र जीवन को प्रभावित करते है
चुनाव में विकास मुद्दा है कि नहीं, इस सवाल के जवाब में पवैया ने कहा कि भाजपा की सरकार पांच साल गरीब कल्याण और विकास के काम करती है और उन्हें लेकर हम चुनाव में जनता के बीच जा रहे हैं। आज लाड़ली बहना योजना की चर्चा शहर से लेकर गांव की हर गली में है लेकिन हम ऐसे मुद्दों को भी साथ लेकर चलते हैं जो राष्ट्र जीवन को प्रभावित करते हैं। कोई बताए इन पर चर्चा क्यों नहीं होनी चाहिए।


हमास का समर्थन करने पर पवैया ने कांग्रेस पर साधा निशाना
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पवैया ने कहा कि आतंकवादी संगठन हमास के विरोध में भारत खड़ा है लेकिन उसके समर्थन में कांग्रेस है। खरगोन में कांग्रेस उम्मीदवार आतंकवादियों के लिए आंसू बहाकर श्रद्धांजलि सभा कर रहा है तो क्या ये मानवता के दुश्मनों को श्रद्धांजलि देने जैसा नहीं है? क्या ये भारत सरकार की आतंकवाद के विरुद्ध नीति के खिलाफ खड़े होने का देश विरोध कार्य नहीं है? ये भी बिलकुल मुद्दे बनेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE