BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 27, 2023, 3:28 pm
KHABAR: सचिव के साथ हुई मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, पंचायत सचिव-सहायक सचिव संगठन ने ज्ञापन सौंप दी चेतावनी, पढ़े कुलदीप गुप्ता की खबर

Share On:-

शिवपुरी। जिले के गोर्वधन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुरिच्छा में बीते दिनों सरपंच और सरपंच पति सहित अन्य साथियों ने पीएम जन-मन आवास योजना में नाम जोड़ने को लेकर रोजगार सहायक महेन्द्र सिंह तोमर की मारपीट कर मरणासन्न अवस्था में छोड़कर चले गए। उसके बाद भी अपराधियों का मन नहीं भरा तो रोजगार सहायक सचिव के घर पहुंचकर उसकी पत्नी और परिवार के लोगों पर भी प्राणघात हमला कर दिया। 
इस घटना में उसकी पत्नी सहित परिवार के लोग मरणासन्न अवस्था में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। जिसकी शिकायत उन्होंने थाने पर दर्ज कराई थी। जहां पर पुलिस ने मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था। वहीं इसी मामले में आज पोहरी विधानसभा क्षेत्र के समस्त सचिवों ने सरपंच को उसके पद से पृथक करने एवं शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने की धारा बढ़ाने और गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर पोहरी एसडीएम, जनपद सीईओ और एसडीओपी को ज्ञापन सौंपा है और सचिवों ने इन्हीं मांगों को लेकर कहा कि 3 दिवस में शासकीय कार्य में बांधा पहुंचाने की धारा जोड़ी जायें और गिरफ़्तार कर सरपंच को पद से पृथक की कार्यवाही की जायें। 
वहीं सरपंच और सरपंच पति पर कार्यवाही नहीं होने पर सचिवों ने सामुहिक उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी, जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE