BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : यातायात पुलिस हटवाया अतिक्रमण, दुकान.. <<     BIG NEWS : लोकसभा चुनाव 2024 के तहत मतदान से पहले जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी का पहला.. <<     NEWS : बाइक के बैग से 2.90 लाख रुपए चोरी, ढाबे पर पानी.. <<     VIDEO NEWS: कृषि मंत्री ने की मुरैना के अवैध उत्खनन.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय ट्रामा सेंटर में एक बार.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : श्रम के कारण ही पूंजी का अस्तित्व है-.. <<     KHABAR : समाचार संकलन करने पर पत्रकार के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 10 दिन बाद थम जाएगा चुनाव प्रचार, कांग्रेस.. <<     KHABAR : श्रमिक दिवस पर महिमा फाइबर्स प्राइवेट.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेगें तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : तुला और वृश्चिक वालों को लिए दिन रहेगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतदान दलों के प्रशिक्षक मई माह की इस.. <<     KHABAR : विभिन्न प्रकरणों में औद्योगिक विवाद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 12, 2024, 2:45 pm
KHABAR : देवास में यातायात पखवाड़ा के तहत हुआ पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन, एएसपी ने दी की बच्चों को जानकारियां, पढ़े अभिषेक सोनी की खबर

Share On:-

देवास। यातायात पुलिस द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसके तहत स्कूलों व कॉलेजों में यातायात के नियमों को लेकर विद्यार्थियों को जानकारियां दी जा रही है। 
आज देवास के सरस्वती ज्ञानपीठ में एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदोरिया, यातायात थाना प्रभारी पवन बागड़ी सहित शासकीय व अशासकीय स्कूलों के संचालकों ने बच्चों के बीच पहुंचकर यातायात सुरक्षा सुरक्षा सप्ताह के तहत यातायात की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया। 
सर्वप्रथम एएसपी जयवीर सिंह भदोरिया ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर यातायात की पाठशाला की शुरुआत की। कार्यक्रम की शुरुआत में अशासकीय शिक्षण संस्था के संचालकों ने एएसपी, थाना प्रभारी सहित पुलिस विभाग के कर्मचारियों का स्वागत वंदन किया। तत्पश्चात एएसपी जयवीर सिंह भदोरिया ने यातायात सुरक्षा बनाए जाने को लेकर बच्चों को जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत यातायात नियमों की जानकारी दी जाती है और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर किस तरह से कार्रवाई की जाती है इसको लेकर भी उन्होंने अपने विचार व्यक्त किए। जिससे कि बच्चों में यातायात नियमांे को लेकर जागरूकता बनी रहे।
आपकों बता दें कि यातायात सुरक्षा सप्ताह में यातायात के नियमों को लेकर जहां वाहन रैली द्वारा प्रचार प्रसार किया जा रहा है। वहीं स्कूलों व कॉलेजों में एसपी, डीएसपी, एडिशनल एसपी और थाना प्रभारी द्वारा बच्चों को यातायात के नियमों की जानकारी दी जा रही हैं। यातायात की पाठशाला कार्यक्रम में शासकीय व अशासकीय शिक्षण संस्था के संचालक उपस्थित रहे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE