मंदसौर। मतदाता जागरूकता गतिविधि अंतर्गत आज बाइक रैली को महाराणा प्रताप बस स्टैंड अभिव्यक्ति स्थल से तहसीलदार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइक रैली महाराणा प्रताप बस स्टैंड अभिव्यक्ति स्थल से नयापुरा होते हुए शुक्ला चौक, धान मंडी होते हुए पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में समापन किया गया। रैली के समापन के पश्चात मतदान की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी, कर्मचारी, महिलाएं एवं स्कूल के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।