BREAKING NEWS
अनुयोग हॉस्पिटल में लापरवाही का बड़ा.. <<     KHABAR : निलंबित ट्रैफिक हवलदार विवेकानंद तिवारी.. <<     BIG NEWS : कालापीपल में सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान,.. <<     KHABAR : सब्जी विक्रेता से दिनदहाड़े मारपीट,.. <<     NEWS : आस्था का सैलाब उमड़ा, अपार जनसहभागिता के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का सबसे बड़ा वार, भारी.. <<     KHABAR : बीजेपी विधायक बोले-सड़कें नहीं बनीं तो.. <<     KHABAR : पुराने अखबार व अनुपयोगी सामग्री की 17.. <<     KHABAR : रिटायर्ड अफसर की याचिका पर जबलपुर.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव, एएसपी प्रत्याशी दामोदर.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 629 नामांतरण अटके, एमपी में.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का सख्त.. <<     मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी में बड़ा खुलासा, हाईवे पर कट्टे.. <<     BIG NEWS : नीमच का बस स्टैंड बना तस्करों का ठिकाना,.. <<     KHABAR : राम मंदिर दान विवाद और जनहित के मुद्दों पर.. <<     BIG NEWS : सरदार सरोवर समझौते पर जीतू पटवारी का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 1, 2024, 6:07 pm
KHABAR : कलेक्‍टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने चीताखेडा में घर-घर जाकर लगाए पोस्‍टर, वोटरों को जागरूक कर किया जलपान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत आगामी 13 मई को होने वाले मतदान में शतप्रतिशत मतदान के प्रति जन जागरूकता के लिए एक मई को घर-घर मतदाता जागरूकता के पोस्‍टर, स्‍टीकर लगाने का अभियान प्रारंभ हुआ। बूथ अवेयनेस ग्रुप के सदस्‍यों ने गांव-गांव, घर-घर जाकर सबसे पहले मतदान उसके बाद जलपान का नारा लिखे पोस्‍टर्स एवं स्‍टीकर मतदाताओं के घरों पर चिपकाये और मतदाताओं से 13 मई को मतदान केंद्र जाकर मतदान करने की अपील की।

कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन एवं जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद ने बुधवार को चीताखेडा पहुंचकर, इंदिरा कॉलोनी में बी.ए.जी.सदस्‍यों के साथ घर-घर जाकर, 13 मई को मतदाताओं से मतदान करने के संबंध में चर्चा की और उनके घरों के बाहर अपने हाथों से सबसे पहले मतदान उसके बाद जलपान, नीमच करेगा मतदान 13 मई 2024 का नारा लिखे पोस्‍टर्स एवं स्‍टीकर चिपकाये एवं मतदाताओं से मतदान करने की अपील की। इस मौके पर सहायक संचालक जनसंपर्क जगदीश मालवीय, जनपद नीमच के सीईओ राजेन्‍द्र पालनपुरे सहित बूथ अवेयरनेस ग्रुप के सदस्‍य, आंगनवाडी कार्यकर्ता, बीएलओ एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE