मंदसौर। लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 23- मन्दसौर के सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों के लिए ईवीएम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन प्रातः 11 बजे सुशासन भवन, सभागृह मन्दसौर में प्रेक्षक, रिटर्निंग अधिकारी, राजनीतिक दलों की मौजूदगी में किया गया। द्वितीय रेंडमाइजेशन में मतदान केन्द्रवार मशीनों तथा रिज़र्व मशीनों का आवंटन किया गया। उक्त मशीनों की कमीशनिंग की कार्यवाही 4 मई से सम्बन्धित विधानसभा हेतु नियत दृढ़कक्ष में बीईएल इंजिनियर के मार्गदर्शन में प्रारंभ होगी।
इस दौरान सामान्य प्रेक्षक सिद्दीकी, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिलीप कुमार यादव,अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमार, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे ।