मंदसौर। मतदाता जागरूकता अभियान कें अंतर्गत शैक्षणिक संस्थान अपेक्स कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट पर नए मतदाताओं का सम्मान कर मतदान की शपथ दिलाई गई। श्श्हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतान्त्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे”। इस दौरान परियोजना अधिकरी महिला बाल विकास संतोष शर्मा ने युवा मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि लोकसभा निवार्चन 2024 में नगरीय क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र में कोई भी मतदाता मतदान करने से वंचित न रहे ।